जयनगर ;- (इंडो नेपाल रेल परियोजना का रेल आई जी का औचक निरीक्षण )
सीमांचल
क्षेत्र के जयनगर स्थित रेलवे स्टेशन और नेपाली स्टेशन का सड़क मार्क से जयनगर पहुँच कर हाजीपुर के आई आर एस रेल आई जी एस मयंक ने इंडो नेपाल रेल परियोजना का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया और उपस्थित रेल प्रशासन को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। रेल आई जी ने दोनों स्टेशन और परिसर का गहन निरीक्षण कर वीडियोग्राफी भी की।इंडो नेपाल रेल परियोजना को लेकर को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर रेल आई जी एस मयंक का यह पहला दौरा और निरीक्षण हैं। जयनगर रेलवे परिसर स्थित नवनिर्मित भवन परिसर में रेल आई जी एस मयंक ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में इंडो नेपाल रेल परियोजना का परिचालन होना है सीमांचल क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण कर जायजा लेने आया हूँ। रेल परियोजना जब शरुआत के समय आरपीएफ के पुलिस बलों में सुरक्षा को लेकर बढ़ोतरी हो सकती हैं। निरीक्षण कर जायजा लिया हूँ जिसकी विस्तृत जानकारी प्रतिवेदन वरीय अधिकारी और विभाग को दी जायेगी। फिलहाल अलग से आरपीएफ पोस्ट नहीं बनेगी। अंतराष्ट्रीय सिमा क्षेत्र हैं जब इंडो नेपाल परियोजना को लेकर ट्रेन चलेगी तो सुरक्षा के दॄष्टिकोण से आरपीएफ की जिम्मेदारी ओर बढ़ जायेगी। इंडो नेपाल रेल परियोजना को लेकर ट्रेन परिचालन की शुरुआत को होने संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने में बताया कि इस सम्बन्ध में परिचालन विभाग से जुड़े अधिकारी ही विस्तृत जानकारी दे सकते हैं । ज्ञात हो कि यह अंतराष्ट्रीय मसला हैं रेल का परिचालन शुरू होने में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। इंडो नेपाल रेल परियोजना के तहत जयनगर से बर्दीबांस 65 किलोमीटर का कार्य इरकॉन के द्वारा किया जाना है। कई दफे यह सुनने को मिला कि जयनगर से कुर्था तक रेल का परिचालन शृरु होगा परन्तु अभी तक ट्रेन का परिचालन शृरु नहीं हो सका ।
निरीक्षण के दौरान मौके पर आरपीएफ कमांडेंट अंशूमन त्रिपाठी, हाजीपुर इंस्पेक्टर वी एन कुमार, इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार, समस्तीपुर एस टी बी इंस्पेक्टर मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक राजेश मोहन मल्लिक , जयनगर आरपीएफ प्रभारी नागेंद्र सिंह समेत आरपीएफ के कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal