Breaking News

दरभंगा ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन(आइसा) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोधार्थी छात्र सूर्यप्रताप की सिटीजन अस्पताल,हैदराबाद के लापरवाही के कारण हुई मौत के खिलाफ प्रतिवाद आयोजित की गई।। अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

महंगी स्वास्थ्य व्यवस्था ने ली कॉमरेड सूर्य प्रताप की जान-संदीप

सूर्यप्रताप को न्याय के लिये राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद।

दरभंगा

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन(आइसा) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोधार्थी छात्र सूर्यप्रताप की सिटीजन अस्पताल,हैदराबाद के लापरवाही के कारण हुई मौत के खिलाफ प्रतिवाद आयोजित की गई।प्रतिवाद ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में आइसा राष्ट्रीय परिषद सदस्य मयंक यादव के नेतृत्व में हुआ।जबकि आयोजित प्रतिवाद सभा की अध्यक्षता प्रभाकर सिंह ने किया।
संबोधित करते हुए आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि सिटीजन अस्पताल हैदराबाद द्वारा चिकित्सा में आपराधिक लापरवाही के चलते हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोधछात्र सूर्या ने अपनी जान गवां दी।महंगी स्वास्थ्य व्यवस्था ने कॉमरेड सूर्यप्रताप की जान ली है।उन्होंने कहा कि गरीब दलित परिवार की पहली पीढ़ी के छात्र सूर्या की संस्थागत हत्या के खिलाफ आज पूरे देश के छात्र-नौजवान आवाज बुलंद कर रहे है और तेलंगाना पुलिस से माँग कर रहे है कि सिटीजन अस्पताल के खिलाफ FIR दर्ज करे।उन्होंने सूर्या के इलाज में सहयोग न करने वाला HCU प्रशासन की भी निंदा की।

मयंक यादव ने कहा कि लोगों की मजबूरी को निजी अस्पताल मुनाफाखोरी में तब्दीली बंद कर रहा है!उन्होंने निजी अस्पतालों का सरकारीकरण करने की माँग की।प्रतिवाद कार्यक्रम में अनीस कुमार झा,नवीन कुमार,पीयूष कुमार आदि शामिल थे।

वही दूसरी ओर आइसा जिला सचिव विशाल मांझी के नेतृत्व में मब्बी में धरना देकर विरोध दर्ज की गई जिसमें मिथिलेश पासवान,संदीप कुमार राज उपस्थित थे।

संदीप कुमार चौधरी
राज्य सह सचिव आइसा

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …