दरभंगा जन अधिकार पार्टी (लो०) प्रखंड सचिव बहदत अली जी के अध्यक्षता में शीशों पश्चिमी पंचायत में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमे प्रमुख सियाराम पासवान, दिल्ली पब्लिक स्कूल निदेशक डा० शोएब अहमद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव जी ने सिरकत किया।
डा० शोएब अहमद खान ने कहा कि जाप सुप्रीमो पप्पू यादव देश भर में नेताओं के ऊपर प्रश्न चिन्ह है? जहां अन्य नेता वैश्विक महामारी कोरोना,बाढ विभिषिका, प्राकृतिक आपदा,संप्रदायिक दंगों में मध्यस्ता नहीं कर डिजिटल घड़ी बजाकर गुमशुदा हो जाते है वही पप्पू यादव जी हर परिस्थिति में पब्लिक के बिच समर्पित रहते हैं इसलिए बिहार के लिए पप्पू यादव से बेहतर विकल्प जनता के लिए कुछ भी नहीं हो सकता हैं। सियाराम पासवान ने कहां कि बेहतर शिक्षा, सबको शिक्षा, रोजगार,स्वास्थ्य व्यवस्था, सम्मान के पब्लिक की पहली पसंद पप्पू यादव जी है। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव ने कहा कि पक्ष विपक्ष के 30 वर्षो के कार्यकाल में पब्लिक के जनादेश का सिर्फ अपमान हुआ है अगर पप्पू यादव बिहार का मुख्यमंत्री बनेंगे तो हर वर्ग को बेहतर सम्मान मिलेगा, बेटियां 12 बजें रात में नि: संकोच सडक पड चलेगी,अपराधी अपराध करने से पहले हजार बार सोचेगा। मौके पर रौशन खान,मुस्ताक़ अंसारी,मोहम्मद फैशल,सैय्यद एफान,दस्तगीर खान,रहमतुल्लाह,नसरत अली,ओबैस,खालिद,नकीब आलम,बरसाती खान,तौफीक़ खान,शूफी हजाम,जावेद अंसारी ,शेख इस्राइल अहमद,बाबर शेख,संजय पासवान,नंदू दास,मोहम्मद नासिर, शफीउल्लाह, राशिद, हमीद नाद्दाफ,मोहम्मद अकबर,मोहम्मद शमीम, तौफीक रजा सहित सैकड़ों लोगों ने पार्टी में आस्था व्यक्त कर सदस्यता ग्रहण किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal