Breaking News

दरभंगा डाक अधीक्षक एवं डाक निरीक्षक कार्यालय हेतु किया गया नए प्रवेश द्वार का शुभारंभ- निदेशक महोदय द्वारा। अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

डाक अधीक्षक कार्यालय में किया गया वृक्षारोपण
एईपीएस में लगातार अपना रिकॉर्ड तोड़ रहा- डाक विभाग, दरभंगा प्रमंडल
 डाक अधीक्षक एवं डाक निरीक्षक कार्यालय हेतु किया गया नए प्रवेश द्वार का शुभारंभ- निदेशक महोदय द्वारा

आज दिनांक 29.08.2020 को डाक अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा मे माननीय डी पी एस, उत्तरी परिक्षेत्र , मुजफ्फरपुर श्री शंकर प्रसाद के कर-कमलों से सुकन्या समृद्धि वाटिका में वृक्षारोपण किया गया। इसके उपरांत डाक अधीक्षक महोदय एवं कार्यालय के सभी कर्मियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया जिससे वाटिका की सुंदरता में चार चाँद लग गया।

इसके साथ ही डाक अधीक्षक कार्यालय एवं डाक निरीक्षक कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वारा का शुभारंभ माननीय निदेशक महोदय द्वारा किया गया।

निदेशक, उत्तरी परिक्षेत्र, मुजफ्फरपुर श्री शंकर प्रसाद ने डाक अधीक्षक एवं पूरे टीम की अद्भुत कार्यशैली एवं उपलब्धि की सराहना एवं प्रशंसा किए।

यहाँ यह बताना विदित होगा कि गत कुछ दिनों से दरभंगा प्रमंडल नित्य नई शुरुआत कर रहा है। सर्वप्रथम गरीबों, जरूरतमंदों, बुजुर्गों आदि को कोरोना एवं बाढ़ के बीच घर-घर पैसे निकासी की अनुपम सुविधा भेंट की जिसके तहत सभी अधिक डीबीटी राशि का भुगतान शामिल था। पूरे दरभंगा प्रमंडल में महा लॉग इन डे के तहत 25,000 से अधिक सुकन्यों का खाता खुलवाकर बिहार प्रमंडल में प्रथम स्थान अर्जित किया। साथ ही डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा महा लॉग इन डे 19 करोड़ की बीमा के साथ ग्रामीणो एवं आम जन को वित्तीय सुरक्षा प्रदान किए । इसके अलावा कार्यालय के कर्मियों के स्वास्थ्य के मद्देनजर योगा तथा श्रमदान का आयोजन किया और अब जन-जीवन हरियाली की ओर अपना कदम बढ़ाते हुए वृक्षारोपण कर वातावरण को स्वच्छ बनाने में योगदान दे रहें है।

डाक अधीक्षक, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा श्री उमेश चंद्र प्रसाद ने बताया कि मानव जीवन बहुत अनमोल है किन्तु इसे बनाए रखने के लिए प्रकृति एवं पेड़-पौधों का आस-पास होना भी अति आवश्यक है। विगत कुछ महीनों में हर व्यक्ति जीवन चक्र एवं प्रकृति के दोहन के क्या परिणाम हो सकते है समझ चुका है। यह स्वच्छ वातावरण का ही प्रभाव है कि दरभंगा प्रमंडल के सभी कर्मी पूरी तन्मयता एवं सेवा भाव से अपने कार्य कर रहें है

तथा नित्य पूरे बिहार परिमंडल में दरभंगा प्रमंडल की एक अनुपम छाप छोड़ रहें है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए दरभंगा प्रमंडल ने दिनांक 28.08.2020 को आयोजित एईपीएस महा लॉग इन डे में 1.35 करोड़ से अधिक राशि का भुगतान कर गरीबों, जरूरत मंदों , एवं आम जन को लाभान्वित कर पूरे बिहार परिमंडल में दरभंगा को पुनः प्रथम स्थान पर रखा।

श्री प्रसाद ने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए सभी एंड यूजर को बधाई दी जिन्होंने अपनी सम्पूर्ण शक्ति लगाकर दरभंगा प्रमंडल को शिखर पर पहुँचाया। साथ ही साथ प्रधान डाक घर के दोनों पोस्ट मास्टर, उपडाकपाल, सभी अनुमंडलीय प्रधान, मैनेजर आईपीपीबी , डाक अधिदर्शक, डाकिया, एवं दरभंगा प्रमंडल के सभी कर्मचारियों को इस सफलता हेतु धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर सभी अनुमंडलीय निरीक्षक श्री राजू कुमार झा, श्री सौरभ सुमन, श्री राजीव कुमार झा, श्री बिनोद कुमार, श्री संगीत झा, आनंद शंकर,पोस्ट मास्टर श्री मदन प्रसाद, श्री अरुण कुमार झा, श्री जितेंद्र उपाध्याय, श्री गंगा नारायण मल्लिक, श्री विद्यानंद सरस्वती, श्री किशोर कुमार चौधरी किरण, श्री विनोद कुमार, वंदना कुमारी, सोनी कुमारी, बिंलेंदु दास, वासिमुल हक, शशि शेखर एवं अन्य मौजूद थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …