18 अक्टूबर को छात्र सेना मनायेगी अपना प्रथम स्थापना दिवस
स्थापना दिवस को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

छात्र सेना जिला इकाई की बैठक विश्वविद्यालय अवस्थित बैंक परिसर के निकट कोर कमिटी सदस्य राहुल राज के अध्यक्षता में रखा गया ।बैठक में मुख्य रूप से संगठन के एक साल पूरे होने ,संगठन विस्तार ,आगामी सांगठनिक कार्यक्रम आदि पर चर्चा की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए छात्र सेना के संरक्षक डॉ सुमन कुमार झा ने कहा कि संगठन 18 अक्टूबर को अपना एक वर्ष पुरा करने जा रहा है । इस अवधि में संगठन के कार्यकर्ताओं ने जी जान से संगठन के लिए कार्य किया है ।आज इसी का परिणाम है कि संगठन के बने सिर्फ एक महीने हुए थे इसके बावजूद संगठन ने छात्रसंघ चुनाव में सी एम साइंस कॉलेज में सभी सीटों पर जीत दर्ज की वहीं बाकी कॉलेजों में लगभग जगह दूसरे स्थान पर रहे ।वहीं विश्वविद्यालय चुनाव में भी संगठन ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया ।वहीं चुनाव के बाद संगठन ने कई सामाजिक मुद्दों पर सेमिनार का आयोजन कराया साथ ही सभी कॉलेज एवं प्रखंडों में क्विज प्रतियोगिता की भी शुरुआत करायी गयी थी लेकिन इसके बाद सम्पूर्ण लॉकडाउन लग जाने के कारण संगठन का कार्य बाधित हो गया इसके बावजूद जब छात्रों के रिजल्ट में गड़बड़ी हुई तो संगठन छात्रों के साथ हमेशा खड़ा रहा ।बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ छात्र नेता चंद्रभूषण झा ने कहा कि संगठन आगामी समय में कई कार्यक्रम करने जा रहा है ।अमित कुमार झा ने कहा कि संगठन के द्वारा कोरोना महामारी के समय लोगों के बीच कई प्रखंडों में साबुन ,मास्क वितरण करने का कार्य किया गया ।साथ ही कई सामाजिक मुद्दों पर संगठन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।आज छात्रों के साथ पूरे देश में अन्याय हो रहा है ।जब कोरोना अपने निम्नतम स्तर पर था उस समय सभी स्कूल ,कॉलेजों को बंद कर दिया गया और जब आज अपने उच्चतम स्तर पर चला गया तो सरकार नीट और जेईई की परीक्षाएं कराने जा रही है ।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कृष्णा झा ने कहा कि संगठन छात्रों के साथ साथ समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है ।संगठन अगले 2 सालों में पूरे बिहार में अपना प्रसार करेगी । बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि संगठन 18 अक्टूबर को अपने प्रथम स्थापना दिवस को धूमधाम के साथ मनायेगी ।बैठक में कोर कमिटी सदस्य अनुराग सिंह गौतम ,कला एवं साहित्य विभाग प्रमुख सचिन आदर्श ,सोशल मीडिया प्रभारी विनीत झा ,अनुज कुमार ,राहुल कुमार आदि मौजूद थे ।
राहुल राज
कोर कमिटी सदस्य
छात्र सेना
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal