Breaking News

मैजिक गाड़ी ने दो लोगो को रौंदा एक की हुई मौत एक गम्भीर रूप से हुआ घायल ग्रामीणों ने उच्च पथ 28 को किया जाम । अजय कुमार की रिपोर्ट मांझागढ़ गोपालगंज

मैजिक गाड़ी ने दो लोगो को रौंदा एक की हुई मौत एक गम्भीर रूप से हुआ घायल ग्रामीणों ने उच्च पथ 28 को किया जाम ।

मांझागढ़ गोपालगंज ।। घोंघा पकड़ कर घर आ रहे चाचा और भतीजा को अनियंत्रित मैजिक गाड़ी ने रौंद दिया जिस से चाचा की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी तो भतीजा गम्भीर रूप से घायल हो गया । रविबार कि सुबह करीब 8 बजे मांझागढ़ थाना क्षेत्र पथरा शर्मा टोला गांव के 55 वर्षीय विद्या चौधरी पथरा चौड़ से घोंघा पकड़ कर अपने 6 वर्षीय भतीजा रजनीश को लेकर घर आ रहे थे ।सड़क पार करते समय उच्च पथ 28 पर विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित मैजिक गाड़ी ने दोनों चाचा भतीजा को रौंद दिया जिससे घटना स्थल पर ही विद्या चौधरी की मौत हो गयी वही 6 वर्षीय भतीजा रजनीश गम्भीर रूप से घायल हो गया घटना के अंजाम देते ही मैजिक गाड़ी के चालक भागने में सफल हो गया घटना की सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर घायल बच्चे को लेकर इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ इलाज चल रहा है स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है । घटना स्थल से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया परन्तु ग्रामीण सड़क को जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे और बैकुंठ पुर के पूर्व विधायक मंजीत सिंह को घटना स्थल पर आने के बाद ही शव पुलिस के हवाले करने के जिद पर अड़े रहे जिसके चलते पुलिस को घण्टो मस्कत करना पड़ा और घण्टो सड़क पर जाम लगे रहने के कारण आवा गमन बाधित रहा मनजीत मनजीत सिंह के घटना स्थल पर पहुचने और मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटाया उसके बाद आवगमन शुरू हुआ मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है मृतक के पत्नी की मृत्यु पहले हो चुकी है मृतक मजदूरी कर घर के परिवरिश करते थे और बेटा बेटी को पढा रहे थे । बेटी की शादी करने की तैयारी में लगे हुए थे । घटना घटते ही घर में कोहराम मच गया वही गांव में मातम छा गया था बेटा विशाल और विकास तथा पुत्री माया कुमारी की रो रो कर हालत खराब था ।पथरा गांव आये विनाशकारी बाढ़ में गांव डूबा हुआ था जिसके चलते बाढ़ में सारे समान बर्बाद हो जाने के कारण मृतक की आर्थिक स्थिति दैनीय बनी हुई थी आर्थिक स्थिति से तंग विद्या चौधरी सब्जी के लिए चौड़ में घोंघा पकड़ कर लाते थे तो घर के सब्जी का काम चलता था ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …