दरभंगा बिहार उप विकास आयुक्त डॉ करी प्रसाद महतो को दी गई विदाई। अविनाश कुमार की रिपोर्ट

 

उप विकास आयुक्त डॉ करी प्रसाद महतो को दी गई विदाई
*मामले को सुलझाने में कुशल थे उप विकास आयुक्त: डीएम*
*योजनाओं में जिले की स्थिति हमेशा बेहतर रही:डीएम*

दरभंगा,01. सितंबर 2020, समाहरणालय परिसर अवस्थित अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में उप विकास आयुक्त डॉ कारी प्रसाद महतो के विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विदाई समारोह में उप विकास आयुक्त ने अपने कार्य अनुभव एवं कार्य करने के तरीके से उपस्थित सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि उनका सिद्धांत है सिंपल लिविंग एंड हार्ड वर्किंग उन्होंने कहा कि वर्तमान जिलाधिकारी के नेतृत्व में कार्य करने का सुअवसर प्राप्त हुआ, अच्छा मार्गदर्शन मिला जिससे जिले में उल्लेखनीय कार्य हुए। जल-जीवन-हरियाली योजना एवं मनरेगा में उल्लेखनीय कार्य हुए, जिसके कारण बिहार में दरभंगा जिला का स्थान हमेशा ऊपरी पायदान पर बना रहा।
जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त डॉक्टर कारी प्रसाद महतो के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने लंबी अवधि तक दरभंगा जिला में अपनी सेवा दी है। इसलिए इनकी विदाई समारोह का बड़ा आयोजन होना चाहिए था। लेकिन कोविड-19 को देखते हुए सीमित कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि उप विकास आयुक्त अपने कार्य क्षेत्र में सदैव सफल रहें। उनके कार्यकाल में जल-जीवन-हरियाली अभियान एवं मनरेगा में अच्छे कार्य किए गए। वर्ष 2019 में सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसकी वजह से मनरेगा में थोड़ी सी धीमी प्रगति हुई। लेकिन पूरे राज्य में सर्वाधिक मानव दिवस सृजित दरभंगा में सृजित किए गए तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान में दरभंगा पूरे राज्य में ऊपरी पायदान पर बना रहा। यह उनकी खासियत है कि वे किसी भी कार्य से पीछे नहीं हटते थे, यदि कोई काम उलझ जाता था तो इन्हीं को दिया जाता था। ये बड़ी कुशलता से उसे सुलझा लेते थे। उन्होंने कहा कि पिछले साल जाले प्रखंड में बाढ़ के दौरान उप विकास आयुक्त ने अपनी कार्य कुशलता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि ये किसी भी मामले में अंतिम निष्कर्ष निकालने में माहिर थे और सब लोगों को साथ लेकर चलते थे, टीम भावना से काम करते थे। व्यवस्था और संसाधन को देखते हुए परिणाम कैसे निकलेगा, यह अच्छी तरह से जानते थे।
उन्होंने उप विकास आयुक्त को दरभंगा जिले के अच्छे कार्यकाल के लिए बधाई दी एवं सुखद भावी जीवन की कामना की।
इसके पूर्व जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने अपने अपने उद्गार व्यक्त किए।

उप निदेशक जन संपर्क,
दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …