Breaking News

Darbhanga नियमित टीकाकरण सह आरोग्य दिवस का जिला टास्क फोर्स एवं टीकाकरण की समीक्षात्मक बैठक सिविल सर्जन डॉक्टर संजीव कुमार की अध्यक्षता में किया गया। अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

Darbhanga नियमित टीकाकरण सह आरोग्य दिवस का जिला टास्क फोर्स एवं टीकाकरण की समीक्षात्मक बैठक सिविल सर्जन डॉक्टर संजीव कुमार की अध्यक्षता में किया गया l इस वर्चुअल मीटिंग में सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सी डी पी ओ, स्वास्थ्य प्रबंधक, बीसीएम आशा एवं डब्ल्यूएचओ यूनिसेफ केयर के प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर ए के मिश्रा ने बताया की हनुमान नगर कुशेश्वरस्थान हायाघाट प्रखंड में बाढ़ के कारण शत प्रतिशत टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं किया गया है, इन्हें आदेश दिया गया कि इस महीने में शत प्रतिशत सत्र का आयोजन सुनिश्चित कराएं। पूर्ण प्रतिरक्षण एवं संपूर्ण प्रतिरक्षण में हायाघाट अलीनगर प्रखंड का आच्छादन जिला के आच्छादन से कम पाया गया इन्हें आदेश दिया गया की हर स्थिति में वहां टीकाकरण करा कर सत प्रतिशत आच्छादन को कराया जाए एवं इसका पर्यवेक्षण प्रखंड स्तर पदाधिकारियों द्वारा निश्चित कराया जाए। सभी स्वास्थ्य प्रबंधक को बताया गया की टीकाकरण सह आरोग्य दिवस का माइक्रो प्लान 1 सप्ताह के अंदर बनाकर जिला को दिया जाए ताकि आरोग्य दिवस एवं एच एम आई एस के साइट पर अपलोड किया जा सके एवं राज्य को भेजा जा सके।सभी प्रखंड को बताया गया की आशा एवं मोबिलाइजर के टीकाकरण का मानदेय समय पर देना सुनिश्चित करें। प्रत्येक स्तर पर सभी लॉजिस्टिक एवं मास्क ग्लोबस का इस्तेमाल सुनिश्चित कराएं। एसीएमओ डॉक्टर अनिल कुमार के द्वारा बताया गया की सभी फ्रंटलाइन वर्कर का ट्रेनिंग किया जाए एवं उन्हें अपने स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत संचार योजना बनाएं एंव माता बैठक सुनिश्चित कराएं। इस वर्चुअल मीटिंग को डॉक्टर जय प्रकाश महतो, डॉ बसवराज यूनिसेफ एसएमसी शशिकांत सिंह,भी सी सी एम पंकज कुमार झा ने भी संबोधित किए एंव मार्ग-दर्शन दिए ।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …