Breaking News

Darbhanga अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दरभंगा इकाई के द्वारा जेइई के परिक्षार्थियों के लिए छात्र सहायता शिविर आज दूसरे दिन भी अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दरभंगा इकाई के द्वारा जेइई के परिक्षार्थियों के लिए छात्र सहायता शिविर आज दूसरे दिन भी जेपी चौक के स्वामी विवेकानन्द इंस्टीट्यूट कम्प्युटर इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी सेंटर लक्ष्मीसागर परीक्षा केंद्र पर उत्सव पराशर एवं धीरज कुमार के नेतृत्व में लगाया गया। इस मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य धीरज कुमार एवं उत्सव पराशर पूर्व छात्रसंघ महासचिव ने कहा कि jEE के परिश्रमी, परिवर्तनशील सोच रखने वाले उन लाखों छात्रों के भविष्य को जब कोविड -19जैसी विपदा कुछ नही कर पाई फिर राजनीतिक रोटी सेंकने वाले कुछ छात्रसंगठन इसका विरोध कर छात्रों की तैयारी एवं उनके भविष्य पर पानी फेरने की मंशा से लगे हुए थे और तो और एक फर्जी डिग्री धारी राउल विंची उर्फ राहुल गांधी ने बजाप्ते ट्वीट कर इसका विरोध किया। लेकिन छात्र समुदाय की आवाज जिसे समाज अभाविप के नाम से जानते हैं उन्ही के समर्थन की देन है कि आज छात्र परीक्षा दे रहे हैं छात्र की परेशानी को देखते हुए कुछ गाइड लाइन एवं सुझाव हेतु प्रांत और राष्ट्रीय स्तर पर जिला एवं राज्य स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है इसके अलावे भी छात्रों को दिक्कत ना हो इस हेतु जिला वार काउंटर लगाकर उनकी समस्याओं को निस्तारित करने के लिए अभाविप के कार्यकर्त्ता लगें हुए हैं आज भी विभिन्न जगहों पर May I Help you काउंटर लगाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया। वहीं आशुतोष गौरव एवं सुमन सिंघानिया ने भी छात्रों को अपने साथ साथ समाज को भी जागरुक करने की सलाह देते हुए सेनिटाइज कराते हुए उनको सलाह सुझाव दिया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री हेमन्त मिश्रा,धीरज कुमार,उत्सव पराशर, आशुतोष गौरव, सुमन सिंघानिया , सुमित कुमार, उज्जवल कुमार काउंटर पर उपस्थित थे।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …