Breaking News

रोजगार मांगे इंडिया राष्ट्रव्यापी प्रोटेस्ट के तहत दरभंगा में प्रतिवाद। अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

रोजगार मांगे इंडिया राष्ट्रव्यापी प्रोटेस्ट के तहत दरभंगा में प्रतिवाद।

युवा मांगे रोजगार, नहीं तो हर महीने दो 10000 !!
दरभंगा,4 सितंबर 2020

आइसा का रोजगार के सवाल पर देशव्यापी प्रोटेस्ट के तहत दरभंगा में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में प्रतिवाद दिवस मनाया गया।प्रतिवाद दिवस का नेतृत्व आइसा जिला सचिव विशाल मांझी ने किया।आयोजित सभा की अध्यक्षता इनौस महानगर अध्यक्ष रंजीत राम ने किया।संबोधित करते हुए आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि देश की मोदी सरकार हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा कर छात्र-नौजवानों का वोट पाया और सरकार बनाने के बाद तमाम सरकारी संस्थान को एक-एक कर बेच रही है।युवा रोजगार ना मांगें इस लिए साम्प्रदायिक माहौल बना रही है लेकिन देश का छात्र नौजवान अब जाग गयी है और देश भर में आज प्रोटेस्ट कर रही है।उन्होंने कहा कि एसएससी सीजीएल 2018, एसएससी सीएचएसएल 2018, एसएससी एमटीएस 2019, रेलवे एनटीपीसी 2019, रेलवे ग्रुप डी 2019, बिहार एसटीईटी 2019, बिहार जूनियर इंजीनियर (जेई), उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (यूपीएसएसएससी) आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की रिजल्ट अभी तक जारी नही किया गया है उन्होंने सभी प्रक्रिया अविलंब पूरी करने की मांग की।

इनौस जिला सचिव गजेंद्र नारायण शर्मा व जिला अध्यक्ष केशरी कुमार यादव ने कहा कि भारतीय रेल, LIC, HPCL, कोल इंडिया, एयर इंडिया, एयरपोर्ट आदि को बेचे जाने की पूरी तैयारी सरकार ने कर लिया है इस पर तुरंत रोक लगाया जाय और खत्म किए गए पदों पर बिना देरी के भर्ती किया जाय।प्रतिवाद कार्यक्रम में राजू कर्ण, रौशन कुमार दीपक,मयंक कुमार यादव,अनिकेत रंजन आदि शामिल थे।

विशाल मांझी
जिला सचिव (आइसा)

 

Check Also

• 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य  • वरीय अधिकारी द्वारा 04 गैस एजेंसियों एवं 18 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक …