Breaking News

, पटना  आप ने कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में ऑक्सीजन केंद्र एवं ऑक्सी मित्र बनाया।  अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

, पटना

आप ने कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में ऑक्सीजन केंद्र एवं ऑक्सी मित्र बनाया।

 

आम आदमी पार्टी महिला शक्ति की ओर से पटना के कुम्हरार विधान सभा अंतर्गत एल० आई० जी ० हाउसिंग कालोनी ,पत्रकार नगर में प्रदेश महिला शक्ति अध्यक्ष उमा दफ़्तुआर के नेतृत्व में ऑक्सीजन जाँच केंद्र का शुभारम्भ किया गया। महिलाओ में पार्टी के प्रति उत्साह एवं केजरीवाल के कामों से प्रभावित होकर चार महिलाये, प्रमिला कुमारी, संगीता राय , सोनी कुमारी एवं रिंकु देवी जी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हे महिला शक्ति अध्यक्ष ने   “आक्सी मित्र” की ज़िम्मेवारी सौंपी।

आक्सीजन जाँच केंद्र पर लगभग दो सौ बड़े बुजुर्ग ,महिला /पुरुष ,युवा एवं बच्चों की आक्सीजन एवं पल्स स्तर की जाँच किया गया। सभी के चेहरे पर मुस्कान थी। सबने माननीय अरविंद केजरीवाल जी की ड्रीम प्रोजेक्ट का स्वागत कर उनकी जय जयकार की ।

इस अवसर पर प्रदेश महिला अध्यक्ष उमा दफ़्तुआर ने कहा कि कोरोना से डरने का नही बल्कि मास्क लगाकर , दूरी बनाकर डट कर काम कर कोरोना संक्रमण पर विजय प्राप्त करने की जरूरत है ।

कार्यक्रम में आप के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृणाल कुमार राज ने ऑक्सीजन जाँच केंद्र पर लोगों का उत्साह देखकर कहा कि केजरीवाल का ड्रीम प्रोजेक्ट (ऑक्सीजन जाँच केंद्र) बिहार के आम जनता के लिए वरदान साबित होगा। इसे गली, मुहल्लों में खोल कर आम जनता को सुविधा दी जा रही है।

कार्यक्रम में पार्टी की ओर से कला संस्कृति के महासचिव रणजीत कृष्णा ,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर , सरदार महेंद्र पाल , अजय कुमार सिन्हा , आलोक कुमार, मयंक नंदन वार्ड प्रभारी 46 ,निकेश कुमार , राजू कुमार , सिकन्दर एवं अन्य उपस्तिथ रहे ।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …