गौड़ाबौराम विधानसभा में आत्मनिर्भर स्लोगन के साथ भाजपा कार्यकर्ता साथियों निकलेंगे विस चुनाव मैदान में: मणिकांत मिश्रा
आगामी
विधानसभा चुनाव के मधेनजर शुक्रवार को भाजपा बिरौल उत्तरी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष राजकुमार सहनी जी की अध्यक्षता में हुई।

ऐड view ड्रीम कंस्ट्रक्शन
इसमें मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक को किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मणिकांत मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आत्मनिर्भर स्लोगन के साथ गौराबौराम विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए वोटरों को प्रेरित करें।
गौराबौराम विधानसभा के संयोजक बचन देव सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनसेवा कार्यों व योजनाओं की जानकारी सभी पंचायतों तक पहुंचाने चाहिए।
बैठक में जिला प्रवक्ता माधव कुमार चौधरी जी,पूर्व जिला महामंत्री शिवजी प्रसाद यादव जी, मंडल महामंत्री प्रफुल्ल चंद्र राय जी, रामविलास भारती जी, मनोज कुमार झा जी एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal