Breaking News

 5 सितंबर को एंजिल हाई स्कूल के प्रांगण में शिक्षक दिवस मनाया गया।। अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

5 सितंबर को एंजिल हाई स्कूल के प्रांगण में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस शिक्षक दिवस में प्रिंसिपल सबीहा खानम में अपने टीचरों को कलम देकर उन्हें एक अच्छे टीचर होने का एहसास दिलाया क्योंकि टीचर बहुत निराश नजर आ रहे थे इन अभिभावकों एवं सरकार की नीतियों से, उनके दिल टूट चुके थे।
सभी टीचरों ने काला कपड़ा बांधकर सरकार पर अपना आक्रोश व्यक्त किया श्री कुनैन अहमद सर ने अपने अभिभाषण में सरकार का ध्यान इस विपदा की घड़ी में शिक्षकों की ओर आकर्षित करने की कोशिश की, श्री नातिन शर्मा सर ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि इस विपदा की घड़ी में हमारे साथ खड़े रहे हम शिक्षक भी बच्चों के लिए हमेशा तैयार रहते थे रहते हैं और रहते रहेंगे श्री शंकर साह सर ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम देश के निर्माता हैं और निर्माता को ही इस विपदा की घड़ी में सबों ने छोड़ दिया हमारा भी एक परिवार है जैसा कि आप सभी लोगों का भी एक परिवार है और अंत में प्रिंसिपल सबीहा खानम ने सभी टीचरों की हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि हम शिक्षक हैं, हम बच्चों को हमेशा हिम्मत देते आए हैं, अगर हम टूट गए तो बच्चों का क्या होगा इस देश का क्या होगा। उन्होंने कहा कि आशा पर दुनिया कायम है मुझे भी उम्मीद है कि इस संकट को जल्द से जल्द सरकार भी समझेगी और अभिभावक भी समझेंगे उन्होंने यह भी कहा कि यह गुलशन आज के दिन पूरी तरह चहल पहल रहती थी लेकिन आज यह वीरान सा नजर आ रहा है लेकिन आशा है कि जल्द से जल्द यह गुलशन फिर हरा भरा होगा और अंत में श्री एहतेशाम अहमद सर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …