Breaking News

दरभंगा वार्ड नंबर 4 में बापू चौक के निकट चारों तरफ जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने आगजनी और रोड जाम किया। अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

दरभंगा वार्ड नंबर 4 में बापू चौक के निकट चारों तरफ जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने आगजनी और रोड जाम किया। यह रोड एनएच 57 अलीनगर से कैदराबाद मुख्य सड़क पर मिलती है। लेकिन बापू चौक से लेकर नाका नंबर 1 तक साल भर में 9 महीना वहां के स्थानीय लोगों ने पानी हेल कर आना जाना करते हैं। यह रोड का शिलान्यास 2018 में बिना तारीख और बिना राशि के नगर विधायक संजय सरावगी के द्वारा किया गया। था इसकी अध्यक्षता विधान पार्षद अर्जुन सहनी वार्ड पार्षद वेद व्यास पूजा मंडल जयंती देवी सभी लोग ने शिलान्यास समारोह में उपस्थित होकर किया। लेकिन रोड नहीं बना नाला बना वह भी आधा अधूरा बना कर छोड़ दिया गया। इसको लेकर के वहां भीषण जल जमाव की समस्या उत्पन्न है। इसी के आक्रोश में आज रविवार को वार्ड नंबर 4 के जनता ने बापू चौक पर 2 घंटा से अधिक टायर जलाकर बांस बल्ला से घेरकर रोड जाम किया। और जमकर नारेबाजी की वहां के स्थानीय लोगों ने बताया यह रोड 2018 में चालू होना था। और उन्हें 2019 में खत्म होना था। लेकिन आज तक रोड नहीं बना जिसको लेकर छोटे-छोटे बच्चे को पैर में छाला पड़ गया है। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर निगम से लेकर डीएम तक को आवेदन दिए। लेकिन इस पर अभी तक कोई पहल नहीं किया गया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …