Breaking News

सदर : नगर विधायक सह प्राक्कलन समिति के सभापति संजय सरावगी ने रविवार को शहवाजपुर पंचायत के दो कालीकरण सड़कों का शिलान्यास किये।। अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

Tसदर : नगर विधायक सह प्राक्कलन समिति के सभापति संजय सरावगी ने रविवार को शहवाजपुर पंचायत के दो कालीकरण सड़कों का शिलान्यास किये . मौके पर उन्होंने पर्दा हटाकर शिलापट्ट का अनावरण किये . इसमें मब्बी एनएच – 57 से मधपुर गाँव तक 37 लाख की लागत से ग्रामीण विकास विभाग के एम आर योजना के तहत डेढ़ किलोमीटर की लम्बाई में कालीकरण सड़क बनाया जायगा . इधर इसी योजना से शहवाजपुर करहटिया में पंचायत भवन से पासवान टोल होते हुए आरबी तक करीब दो किलोमीटर से अधिक लम्बाई में सड़क का निर्माण कराया जायगा . इसमें 215 मीटर पीसीसी एवं शेष भाग कालीकरण होगा . मौके पर दोनों जगहों पर सम्मान सभा आयोजित हुई . मधपुर में अनिल महतों की अध्यक्षता में सभा आयोजित हुई . सभा में नगर विधायक को पाग चादर एवं माला से सम्मानित किया गया . मौके पर पुर्व मुखिया सह पंसस मदन कुमार मंडल संतोष यादव संजय यादव उदय मंडल अमित श्रीवास्तव मनोज महतों पार्टी के मीडिया प्रभारी राजू तिवारी सहित जितेंद्र ठाकुर रणवीर यादव सुभाष राइन आदि मौजूद थे . इधर करहटिया में पुर्व पंचायत समिति सदस्य शब्बानी के नेतृत्व में सम्मान सभा आयोजित की गयी . सभा में नगर विधायक को पाग चादर एवं फूलों की माला से अभिनंदन किया गया . मौके पर विधायक श्री सरावगी ने कहा कि शहवाजपुर पंचायत शहर के मुख्य सड़क से जुड़ेगा . उन्होंने कहा कि उक्त पंचायत शहरी विधानसभा के एकलौता पंचायत है . यहाँ पुर्व में भी सड़कों का जाल बिछा है . वहीं वे भलनी से करहटिया तक की पथ पीडब्ल्यूडी में अधिग्रहण हो चुका है . इस पथ का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जायगा . मौके पर रजी अहमद रेयाज अहमद नंदलाल महतों मो अलाउद्दीन शंभू साह पप्पू ठाकुर भरत सहनी मो शमसाद भीखन महतों जावेद आजाद आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे . फोटो के साथ .

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …