Breaking News

बाढ़ पीड़ितों का फूटा आक्रोश,किया नगर निगम दरभंगा का घेराव डॉ जमाल हसन के नेतृत्व में अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

बाढ़ पीड़ितों का फूटा आक्रोश,किया नगर निगम दरभंगा का घेराव डॉ जमाल हसन के नेतृत्व में

आज दरभंगा जिला कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष डॉ जमाल हसन की अध्यक्षता में दरभंगा शहर के कई वार्डों के बाढ़ पीड़ितों ने आक्रोशित होकर नगर निगम के दोनों गेट को बंद कर अपना आक्रोश प्रकट किया, मुख्य द्वार बंद करके नगर विधायक मुर्दाबाद, महापौर मुर्दाबाद, चोर पार्षद मुर्दाबाद, नगर निगम मुर्दाबाद, गरीबों का पैसा मारना बंद करो के नारे लगे जिसकी अध्यक्षता डॉ जमाल हसन एवं उनकी टीम कर रही थी, दरभंगा जिला कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष डॉ जमाल हसन का कहना है कि जिस वार्ड में बाढ़ नहीं आया है उस वार्ड में भी बाढ़ राहत की राशि खातों में भेजी गई है और जिस वार्ड में बाढ़ आया है और जहां की गरीब जनता है वहां के लोगों को बाढ़ की राशि अभी तक नहीं मिली है! कहीं ना कहीं बाढ़ पीड़ितों का मानना है की जाति समुदाय को देखकर बाढ़ पीड़ित की राशि खातों में ट्रांसफर की जा रही है! या जहां के पार्षद कि पहुंच नगर निगम तक है उन लोगों को बाढ़ राहत की राशि अविलंब उपलब्ध करा दी गई है! आज नगर निगम में वार्ड नंबर 3 बेला शंकर,
वार्ड नंबर 10, वार्ड नंबर 20, लालबाग, वार्ड-17,वार्ड-14, वार्ड 25 और अन्य कई वार्डों के पीड़ितों ने आक्रोशित होकर नगर निगम के दोनों मुख्य द्वार को बंद करके जाम किया।दरभंगा जिला कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष डॉ जमाल हसन ने नगर आयुक्त से मांग करते हुए नगर विधायक एवं महापौर पर गंभीर आरोप लगाएं की यह दोनों जाति, समुदाय, अपने खास और विशेष एवं चेहरा देखकर बाढ़ राहत राशि का वितरण अपने वार्ड पार्षदों से करवाए हैं! वार्ड पीड़ितों का आगे कहना यह था कि मोहल्ले के कुछ लोगों को तो बाढ़ राहत राशि आती है पर कुछ गरीब तबके के लोगों को बाढ़ राहत राशि नहीं आ पाती है! डॉक्टर जमाल हसन उप नगर आयुक्त दरभंगा से मिलकर 72 घंटे के भीतर बाढ़ पीड़ितों के खातों में राशि ट्रांसफर करने का आह्वान किया उन्होंने साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यदि 72 घंटे के भीतर बाढ़ राहत राशि इन बाढ़ पीड़ितों को नहीं पहुंचती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा! उप नगर आयुक्त से मीडिया ने जब यह प्रश्न पूछा तो नगर आयुक्त ने मीडिया को बताया कि इन लोगों को आश्वासन दिया गया है कि सूची बनाकर हमें सौंपे और बाढ़ राहत राशि के पात्रता के अनुसार इन लोगों के खाते में राहत राशि ट्रांसफर की जाएगी!नगर निगम को बंद करने वालों में जिला उपाध्यक्ष संजीत पासवान, जिला महासचिव फैसल इमाम,सत्येंद्र ठाकुर , जिला मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार, जिला सचिव मोहम्मद असगर, मोहम्मद नूर, नगर उपाध्यक्ष रियाजउद्दीन कुरैशी , जिला कांग्रेस सेवादल महिला जिला सचिव शैलो देवी, फिरोजा खातून, जहांआरा सहित हजारों महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।

अश्वनी कुमार
जिला मीडिया प्रभारी
दरभंगा जिला कांग्रेस सेवादल

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …