हर गांव मोहल्ला हर सड़क हर गली में एमएसयू कल करेगा मुख्यमंत्री का पुतला दहन-
मिथिला
स्टूडेंट यूनियन के सदस्यों के द्वारा पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में गांव मोहल्ला गली और हरेक सड़क पर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा एमएसयू के विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना ने कहा हैं संगठन मिथिला के विकाश के लिए प्रतिबद्ध हैं पिछले 5 वर्षो से मिथिला के क्षेत्र एवं छात्र के विकाश के लिए संघर्ष कर रहा हैं शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के लिए बंद पड़े उद्योग धंधा को खुलवाने के लिए सांसद भवन से सड़क तक और सड़क से लेकर जेल तक का सफर तय किया हैं संगठन गांव की सम्पन्नता की बात करता हैं संगठन मिथिला क्षेत्र के लिए स्पेशल डेवलपमेंट बोर्ड की मांग करता है लगभग 7 करोड़ आवादी आज अच्छी शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के लिए दर दर भटक रहा हैं 10 हजार 12 हजार के नौकरी के लिए हजारों किलोमीटर दूर जाकर रह रहा हैं इस क्षेत्र को सस्ता मजदूर का फैक्ट्री बना कर छोड़ दिया गया है एक साजिश के तहत यहां के उद्योग धंधा को बंद कर दिया गया और लोगों को पलायन पर मजबूर कर दिया संगठन मिथिला क्षेत्र के विकास की बात करता है जिसके लिए लगातार संघर्ष भी किया जा रहा हैं पुतला दहन के माध्यम से यहाँ के मुखिया नितीश कुमार को आगाह करना चाहते हैं की गांव गांव के युवा जाग चुके हैं झूठे सुशासन की पोल खुल गयी हैं मिथिला विरोधी मुख्यमंत्री का अब कोई भी चुनावी जुमला काम नहीं आने वाला हैं इस बाबत कल वार्ड 17 गांधीनगर कटरहिया मोहल्ला में भी मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा साथ ही विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न पंचायत में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया हैं जहाँ से छात्र एवं क्षेत्र के मुद्दों पर मिथिला क्षेत्र के पिछड़ेपन पर मुख्यमंत्री नितीश कुमार से सवाल खड़ा किया जाएगा –
अमन सक्सेना विश्वविद्यालय प्रभारी मिथिला स्टूडेंट यूनियन
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal