डॉक्टर मुन्ना खान (जिलाध्यक्ष, जन अधिकार पार्टी ) ने पहुचाई आर्थिक सहाय
जन
संपर्क अभियान के दौरान डॉक्टर मुन्ना खान जिलाअध्यक्ष जन अधिकार पार्टी हायाघाट विधान सभा के दौरे पर निकले थे । जनसंपर्क अभियान के दौरान ही वो अतहर दक्षिणी के बघौल गांवों में श्री शिवनाथ यादव जी के घर पहुंचे जिनकी बीते दिनों सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। आज जन अधिकार पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पहुंच कर श्री शिवनाथ यादव जी के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर सांत्वना देते हुए 10000 रुपए की आर्थिक मदद की और साथ ही उनकी बेटी के अकाउंट में 20000 रुपए जमा करवाए ।साथ ही बहेड़ी प्रखण्ड के अतहर दक्षिणी गांव की तेतरी देवी जी की यहां मुलाकात की जिनकी तबीयत खराब होने की वजह से डाक्टर एम के गुप्ता जी के यहां एडमिट थी उनके परिवार जनों से मुलाकात कर उन्हें 5000 रुपए की आर्थिक सहायता की ।और उन्हें हर मुमकिन मदद देने का आश्वासन दिया।साथ ही ज़िला अध्यक्ष डॉक्टर मुन्ना खान जी ने अफसोस जताते हुए कहा के अगर आज यहां सड़क की हालत अगर ठीक होती तो श्री शिवनाथ यादव जी हमारे साथ होते।इससे पता चलता है के सरकार के झूठे और खुकले वादे सिर्फ और सिर्फ आसमान पर है।
साथ में बहेड़ी प्रखण्ड अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव जी , हयाघाट प्रखण्ड अध्यक्ष श्री सनानुल्लाह खान जी, और साथ में मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद नफीस, पंचायत अध्यक्ष अवधेश कुमार मंडल, अखिलेश कुमार पासवान, रितेश कुमार मंडल, राजाराम यादव, रमेश कुमार मंडल, कपिलेश्वर मुखिया, चंदन कुमार मंडल दिलशाद, तहसीन खान, रवीश , अमजद इत्यादि मौजूद थे ।।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal