Breaking News

मधुबनी/ फूलपरास :- एनएच 57 पर ट्रक की ठोकर से एक की दर्दनाक मौत दूसरा गंभीर रुप से घायल, किया गया डीएमसीएच रेफर! रिपोर्ट:-राम प्रकाश महतो

मधुबनी/ फूलपरास :- एनएच 57 पर ट्रक की ठोकर से एक की दर्दनाक मौत दूसरा गंभीर रुप से घायल, किया गया डीएमसीएच रेफर!

फुलपरास,नरहैया ओ०पी थाना क्षेत्र के भूतहा गांव के समीप एनएच 57 पर सोमवार की दोपहर सड़क हादसे में एक की दर्दनाक मौत दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गाया जिसे बेहतर इलाज हेतु प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। लौकही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार झा ने बताया की फुलपरास की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ने से ट्रक ने एक को कुचल दिया जिसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान लौकही थाना क्षेत्र के एकहत्था गांव निवासी शीतल पासवान के रुप में हुई है जबकि घायल व्यक्ति विनय पासवान भी उसी गांव के निवासी हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार झा ने बताया की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ मृतक के घर में मातम छा गया है। परिजनो का रो-रो कर हाल बुरा हो गया है।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …