केवटी विधानसभा विकास अभियान के तहत श्रवण कुमार यादव सोशल ऐक्टिविस्ट की अध्यक्षता में केवटी प्रखण्ड के दानी पंचायत के नवटोलिया गाँव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय की बेहतर सुधार के लिए दो दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।
इस विद्यालय में मुख्य दरवाजा , वर्ग का दरवाजा एवं खिड़कियाँ नही लगायी गयी है। वर्ग में बेंच डेस्क नही है। शिक्षको की पर्याप्त संख्या नही है। फर्श व दिवाल का पलास्टर नही किया गया है। भवन ऐसी जर्जर हालात में है की वर्षा होनेपर छत से पानी वर्गकक्ष में गिरती है जिससे वर्ग में गड्ढा है, पानी जमा है। शौचालय में गंदगी है एवं जंगल उगे हुयें है। यह विद्यालय एक मानव कंकाल की तरह है। यह बिहार का सबसे घटिया स्कूल है। विद्यालय की बदतर हालत के जिम्मेवार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा विभाग के मन्त्री व अधिकारी, मधुबनी के वर्तमान सांसद व केवटी के पूर्व विधायक अशोक यादव, एवं वर्तमान विधायक फराज फातमी मूल रुप से जिम्मेवार हैं जिन्होने जनता से शिक्षा विकास का वादा किया लेकिन पुरा नही किया। इस धरना में दिवाकर शर्मा, अनित पासवान, इन्द्रजीत कुमार, रवि शर्मा, रुदल कुमार, सुजित कुमार, अतिश पासवान, संजीत मंडल, धर्मेंद्र यादव, रमेश यादव, रामकरण, सुधान्शु कुमार। अनीत शर्मा , कुलदीप, आदि मौजुद रहें।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal