Breaking News

मिथिला में कृषि आधारित काॅरिडोर स्थापना की विद्यापति सेवा संस्थान ने उठाई मांग अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

मिथिला में कृषि आधारित काॅरिडोर स्थापना की विद्यापति सेवा संस्थान ने उठाई मांग
————-
सांसद को सौंपा 5 सूत्री मांगों से संदर्भित प्रतिवेदन
———–
मिथिला के कृषकों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप इस क्षेत्र के कृषकों एवं मत्स्य पालकों के हितों से संदर्भित 5 सूत्री मांगों से संबंधित प्रतिवेदन शुक्रवार को विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर को सौंपा। इस दौरान एमएलएसएम कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ अनिल कुमार झा संस्थान के मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा एवं आशीष चौधरी भी उनके साथ थे।
मांग पत्र में मिथिला क्षेत्र अंतर्गत ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर के लगभग 500 किलोमीटर क्षेत्र में एग्रीकल्चर काॅरिडोर बेस्ड विकास के तहत नेशनल एग्रीकाॅरिडोर की स्थापना करते हुए विभिन्न एग्रीकल्सटर के प्रोत्साहन के लिए एग्रोबेस्ड आईटी एवं बायोटेक्निकल एजुकेशनल हब बनाने का सांसद से अनुरोध किया है। मुलाकात के दौरान सांसद का ध्यान इस क्षेत्र में निहित सात विकासशील जिलों, दो स्मार्ट सिटी, एक निर्माणाधीन एयरपोर्ट एवं अनेक रेलवे स्टेशनों सहित सात निश्चय कार्यक्रम के तहत आधारभूत संरचना की उपलब्धता की ओर भी सांसद का ध्यान दिलाया।
प्रतिवेदन में शामिल अन्य मांगों में मिथिला के भौगोलिक एवं सांस्कृतिक प्रतीक मखान की जीआई टैगिंग मिथिला मखान के नाम पर करने, मिथिला मखान के उत्पादन एवं निर्यात के लिए भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के अधीनस्थ नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड एवं वाणिज्य मंत्रालय के अधीनस्थ एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस्ड फूड एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी में सूचीबद्ध करते हुए इसे प्राथमिकता देने, मिथिला एवं मैथिली के उत्थान सहित इसके सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए डीडी मैथिली की स्थापना करने तथा दरभंगा में माननीय उच्च न्यायालय के स्पेशल बेंच की स्थापना करने आदि की मांग की गई।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …