मुख्य सड़क के बीचो बीच गड्ढा और जाम से निजात के लिए सोमवार को आंदोलन करेगा एमएसयू –
मिथिला
स्टूडेंट यूनियन के नगर अध्यक्ष अर्जुन कुमार दास के नेतृत्व में दरभंगा नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप दरभंगा म्यूजियम के सामने मुख्य सड़क पर हुए गड्ढे की मरम्मतीकरण और लोगों को जाम से निजात के लिए सोमवार को सांकेतिक धरना का आयोजन दरभंगा स्टेशन गुमती के समीप किया जाएगा इस बाबत एमएसयू के विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना ने कहा लगभग महीने भर से चंद्रधारी म्यूजियम के पास मुख्य सड़क के बीचो बीच नाले का स्लैब टूट जाने से आवागमन में तो समस्या होती ही हैं साथ ही साथ लोग आए दिन दुर्घटना ग्रस्त भी होते रहते हैं यह गड्ढा टर्निंग पर होने के कारण कभी भी जानलेवा साबित हो सकता हैं जिस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा हैं वहीं स्टेशन गुमती के पास अवैध रूप से टेम्पू स्टैंड बना दिया गया हैं जिससे लोग घंटो जाम में फंसे होते हैं रोजाना 5 से 6 घंटा यह सड़क जाम रहता हैं जिसका मुख्य कारण अवैध रूप से बना रिक्सा और टेम्पू स्टैंड हैं कई वर्ष पूर्व ही यहाँ ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया गया था लेकिन आज तक यहाँ एक पिलर तक नहीं गारा गया हैं हमारी मांग हैं की सोमवार तक किसी भी सूरत में नाले का मरम्मतिकरण किया जाए और आम लोगों को जाम से तत्काल निदान के लिए यहाँ 4 ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती किया जाए ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए प्रयास किया जाए इस बाबत उपनगर आयुक्त कमलनाथ झा से मुलाक़ात कर इस बात की जानकारी उन्हें दी गयी हैं जहाँ उन्होंने मांग को पूरा करने का पूरा आश्वासन दिया हैं अगर मांग पूरा नहीं होता तो हम चरणबद्ध तरीके से अपने आंदोलन को अंजाम तक पहुचायेंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी नगर निगम प्रशासन की होगी अमन सक्सेना विश्वविद्यालय प्रभारी
मिथिला स्टूडेंट यूनियन
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal