केवटी प्रखण्ड के कोठिया पंचायत के बाज़िदपुर गाँव में उप – स्वास्थ्य केन्द्र की जीर्णोद्धार के लिए एवं शीघ्र चिकित्सा सेवा बहाल करने के लिए ‘ केवटी विकास अभियान’ के तहत सोशल सोल्जर्स टीम द्वारा श्रवण कुमार यादव के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।
वर्षो पूर्व यह उप- स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित की गयी थी परंतु यहाँ आजतक चिकित्सा सेवा बहाल नही की गयी। अपने अस्तित्व से लड़ रही है यह केन्द्र। क्षेत्र की आम जनता को प्रारंभिक चिकित्सा के लिए भटकना पड़ता है। केन्द्र में मिट्टी भराई के लिये जिला परिषद दरभंगा द्वारा करीब 4 लाख 50 हज़ार रुपये का इस्टीमेट बना कर प्रोग्राम पदाधिकारी केवटी को भेजा गया था परंतु फिरदौस आलम एवं मुखिया पति की मिलीभगत के कारण मिट्टी भराई का कार्य अधूरा ही रह गया। धीरे-धीरे यह उप- स्वास्थ्य केन्द्र वीरान हो गयी। यहाँ कोई डॉक्टर, नर्स या ए0एनएम नही आती है और ना ही कोई दवा या चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जाती है। अब तक उप – स्वास्थ्य केन्द्र बनाने का उद्देश्य पूरा नही हो सका। केन्द्र की जीर्णोद्धार करने एवं शीघ्र चिकित्सा सेवा बहाल करने के लिए हमलोग प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से माँग किये है यदि हमारी मांगे पूरी नही की गयी तो हमलोग प्रखण्ड कार्यालय पर चक्का जाम करेंगे।
धरना में उपस्थित सोशल सोल्जर्स टीम के मार्गदर्शक नवीन चंद्र झा एवं अजय कुमार यादव, सदस्य ललित यादव, इन्द्रजीत पासवान, दिवाकर शर्मा, चन्दन यादव, रौशन झा, सुशील पासवान, अनित , सोजित, संजीत मंडल, अतिश पासवान, राजा, रौशन, राकेश, पप्पू यादव, मनीष यादव, ललन , अंकीत गिरी, अर्जुन, ललित यादव, धर्मेंद्र यादव, रमेश यादव, सूरज, सरोज यादव, रंजन, राजा आदि मौजूद रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal