• डीएम की अध्यक्षता में मनरेगा एवं VB-G RAM G योजना की हुई समीक्षा बैठक 

• डीएम की अध्यक्षता में मनरेगा एवं VB-G RAM G योजना की हुई समीक्षा बैठक

 

दरभंगा,

जिलाधिकारी, कौशल कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा एवं VB-G RAM G योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त स्वप्निल, निदेशक लेखा प्रशासन, दरभंगा सहित सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, लेखापाल एवं लेखा सहायक (VB-G RAM G) उपस्थित रहे।

 

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिले के सभी पंचायतों में मनरेगा के माध्यम से पाँच-पाँच यूनिट वृक्षारोपण कार्य कराए जाने का निर्देश दिया।

 

जिलाधिकारी ने विभाग द्वारा निर्धारित मानव दिवस सृजन लक्ष्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष लक्ष्य को आगामी दो दिनों के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रतिदिन 19,000 मानव दिवस का सृजन सुनिश्चित किया जाए।

 

समीक्षा के क्रम में यह जानकारी प्राप्त हुई कि मनरेगा के अंतर्गत संपादित कार्यों का अब तक लगभग 60 प्रतिशत भुगतान ही किया गया है।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित भुगतान का शीघ्र निष्पादन करते हुए शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान बिरौल एवं गौड़ाबौराम प्रखंड में मनरेगा के अंतर्गत निर्मित पशु शेड की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने इन कार्यों की गुणवत्ता एवं वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए जिला स्तरीय जांच टीम गठित कर जांच कराने का निर्देश दिया।

 

डीएम ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग कर विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति की जाए।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *