Breaking News

 जन अधिकार पार्टी (लो०) के दरभंगा सदर प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार एवं पूर्व प्रमुख सियाराम पासवान जी के संयुक्त नेतृत्व में एवं दीपक कुमार के अध्यक्षता में स्थानीय शुभंकरपुर में सदस्यता अभियान चलाया गया।। ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

जन अधिकार पार्टी (लो०) के दरभंगा सदर प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार एवं पूर्व प्रमुख सियाराम पासवान जी के संयुक्त नेतृत्व में एवं दीपक कुमार के अध्यक्षता में स्थानीय शुभंकरपुर में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें जन अधिकार पार्टी के राज्य महासचिव प्रो० गंगा प्रसाद यादव शिरकत किए। प्रो० गंगा प्रसाद यादव ने कहा की जन अधिकार पार्टी और पप्पू यादव 21वीं सदी की दौड़ में पुनः दशकों पूर्व के समाजवाद के नीव को जिंदा करते दिखाई पड़ रहे हैं जो कई दशक पूर्व कर्पूरी जयप्रकाश लोहिया के विचार में हुआ करता था। वही आज पूर्व मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पता नहीं समाजवाद की विभूतियों पर किसकी नजर लग गई है उनके निधन से राज्य को अपुरनीय क्षति हुई है। सियाराम पासवान ने कहा की हमारे नेता पप्पू यादव जी के संघर्ष का ही देन है जो दरभंगा की आम अवाम हमारी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है जहां दुसरे पार्टियों से निराश होकर लोग हमारी पार्टी में भरोसा जता रही है।

Check Also

डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा

🔊 Listen to this   डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में …