इंसाफ मंच ने निकाला प्रतिवाद मार्च! काला पट्टी बांधकर किया विरोध
मोदी-नीतीश राज में न्याय का गला घोंटा जा रहा हैं- नेयाज अहमद
लहेरियासाय(दरभंगा), 
रूमी सहित जनप्रतिनिधियों की हत्या पर पुलिस की निष्क्रियता, पीड़ित परिवारों पर मुकदमा, आंदोलनकारियों पर मुकदमा व केवटी के लहवार मलियाटोल में एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ इंसाफ मंच ने काला पट्टी बांधकर विरोध दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद और मक़सूद आलम” पप्पू खां, अशोक पासवान सुरेंन्द्र पासवान, राजा पासवान भाकपा माले के नेतृत्व में लहेरियासराय रोटरी क्लब के गेट से समाहरणालय होते हुये लहेरियासराय टॉवर तक प्रतिवाद मार्च निकाला। प्रतिवाद मार्च लहेरियासराय। टॉवर पर पहुंचकर प्रतिवाद सभा में तब्दील हो गया। पप्पू खां की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि नीतीश बाबू की सुशासन की पुलिस ने अपने एकतरफा कार्रवाई से जनता के बीच अपनी विश्वनियता खोती जा रही हैं। केवटी थाना के लहवार मलियाटोल में घटित घटना में एक ही समुदाय के लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजती हैं जबकि अंचलाधिकारी ने दोनों समुदाय के लोगों को नामजद किया था। रूमी सहित जनप्रतिनिधियों की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर इंसाफ मंच के प्रदर्शनकारियों पर लहेरियासराय थाना मुकदमा कर न्याय की आवाज़ को दबाने का काम कर रही हैं। दरभंगा जिले में कई जनप्रतिनिधियों की हत्या हुई लेकिन पुलिस की कार्रवाई नगन्य हैं। दरभंगा पुलिस भाजपा-जद(यू) के सांसदों-विधायकों की कठपुतली बनी हुई हैं। प्रतिवाद सभा को रसीदा खातून, शनिचरी देवी, मनोज पासवान, ऊमेश सहनी , मो. लल्लु उर्फ एवरार, प्रोफेसर कामेशवर पसवान, रकटु पासवान, शमशीर हैदर उर्फ मुन्ना, बाबु लाल पासवान, जीवक्ष पासवान, मुजाहिद हुसैन आदि ने भी संबोधित किया।
नेयाज अहमद
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal