Breaking News

कर्पूरी चौक,लहेरियासराय संसद सत्र के पहले दिन आइसा-इनौस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत कर्पूरी चौक पर आइसा-इनौस ने प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदर्शन अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

संसद सत्र के पहला दिन आइसा-इनौस ने किया देशव्यापी प्रदर्शन।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का बहिष्कार करें पार्लियामेंट-संदीप

बेरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ता की घोषणा करे सरकार-गजेंद्र

कर्पूरी चौक,लहेरियासराय 14 सितंबर 2020

संसद सत्र के पहले दिन आइसा-इनौस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत कर्पूरी चौक पर आइसा-इनौस ने प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित किया।
प्रदर्शन  के माध्यम से सरकारी नौकरियों के खाली पदों पर भर्ती और बेरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ता की घोषणा करने,शहरी रोजगार गारंटी कानून बनाने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 वापस लेने, महामारी के दौरान छात्र-छात्राओं के शुल्क माफ करने,कोविड के दौरान सभी परीक्षा रद्द करने आदि माँग की गई।प्रतिवाद कार्यक्रम का नेतृत्व आइसा जिला सचिव विशाल कुमार मांझी ने किया जबकि आयोजित प्रतिवाद सभा की अध्यक्षता इनौस महानगर अध्यक्ष रंजीत राम ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आइसा से राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि देश की मोदी सरकार मानसून सत्र में प्रश्न-उत्तर का सेशन को सस्पेंड कर दिया है जो कि भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।संविधान विरोधी सरकार का चरित्र खुल कर सामने आगया है।उन्होने कहा कि आज पूरे देश मे छात्र-युवा अपने मुक्कमल शिक्षा-रोजगार के लिए सड़कों पर है और पार्लियामेंट से हमारी बात सुनने की माँग कर रहा है।उन्होंने मांग किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर बहस हो और उसको बहिष्कार किया जाय।

इनौस जिला सचिव गजेंद्र नारायण शर्मा ने कहा कि पूरा देश बेरोजगारी का दंश झेल रहा है और प्रधानमंत्री बेरोजगारी आंदोलन पर कह रहे है की दलाली में कामयाब नही हो रहे लोग रोजगार के लिए आंदोलन कर रहे है ये देश के बेरोजगार युवाओं का अपमान है।उन्होंने सरकारी नौकरियों में खाली पड़े पदों पर बहाली की मांग की साथी ही बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की।

संबोधित करते हुए इनौस जिला अध्यक्ष केशरी कुमार यादव ने कहा कि देश के छात्र-युवाओ को मुकम्मल शिक्षा और रोजगार देने में मोदी सरकार बिफल साबित हुई है उन्होंने शहरी रोजगार गारेंटी कानून बनाने की माग की।

आइसा जिला सचिव विशाल मांझी ने कोविड के समय सभी परीक्षा रद्द करने और छात्र-छात्राओं के सभी शुल्क माफ करने की घोषणा करने की मांग की।
कार्यक्रम में आइसा नेता राजू कर्ण, सिद्धार्थ राज,प्रभाकर सिंह,नवीन चौधरी,निखिल कुमार,अनिकेत राज,आसिफ खान,भगत सिंह युवा बिग्रेड के अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार उर्फ विक्कीआदि उपस्थिति थे।

संदीप कुमार चौधरी
राज्य सह सचिव
आइसा

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …