Breaking News

दरभंगा नगर निगम की महापौर बैजंती देवी खेड़िया ने आज नगर के सभी 48 वार्डों के कचड़ा उठाव के लिए मंगाई गयी टीपर गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर विदा किया ।। ajit kumar singh की रिपोर्ट

दरभंगा नगर निगम की महापौर बैजंती देवी खेड़िया ने आज नगर के सभी 48 वार्डों के कचड़ा उठाव के लिए मंगाई गयी टीपर गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर विदा किया । इस अवसर पर बोलते हुए महापौर ने कहा कि हम सफाई के मामले मे दरभंगा नगर निगम को राज्य मे प्रथम स्थान पर लाने के लिए कृत संकल्प हैं । उसी की कड़ी मे अभी 50 टीपर गाड़ी , दो बड़ी जे सी बी मशीन और दो छोटी जेसीबी मशीन जिसे रोबोट कहा जाता है वह मंगवाया गया है। महापौर ने कहा कि सभी वार्डों को एक एक टीपर दी जा रही है। जो पूरे दिन निर्धारित समय पर घर घर से कचड़े का डिब्बा संग्रहित करेगी । महापौर ने बताया कि कचड़ा प्रबंधन के अंतर्गत अब सुखा और गीला कचड़ा अलग अलग रखा जाएगा। इसके लिए सभी वार्डों मे डस्टवीन भेजा जा चुका है । जहाँ नही पहुंचा है वहां भी शीघ्र ही पहुंच जाएगा । महापौर ने आमजन से अपील की कि अपने शहर को तथा आस पास को स्वच्छ बनाकर रखने मे वे नगर निगम की मदद करें। कूड़ा कचड़ा यत्र तत्र ना फेकें। बैजंती खेड़िया ने बताया कि अब हर वार्ड से कूड़ा उठाव के लिए अलग अलग गाड़ी हो जाने से कचड़ा उठाव मे सुविधा होगी और अपना शहर साफ दिखेगा । उन्होने बताया कि कचड़ा प्रबंधन का प्रशिक्षण देने के लिए विशेषज्ञ को भी बुलाया गया है जो लोगों को गीला और सुखा कचड़ा के संबंध मे बताएँगे ।इस अवसर पर नगर आयुक्त मानेस कुमार मीणा, अध्यक्ष अपशिष्ट प्रबंधन शशि चंद्र पटेल ,पार्षद अजय जालान ,नुसरत आलम ,मो अनवर अली अंसारी ,विष्णु कुमार ठाकुर ,किशोर कुमार प्रजापति ,भगवान जी ,नगर अभियंता रतन कुमार वर्मा , उपनगर आयुक्त कमल जी, सीटी मैनेजर नागमणी सहित अनेक पार्षद और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …