Breaking News

 दरभंगा शहर के बंगलागढ़ मुहल्ला स्थित खेड़िया निवास मे दरभंगा महानगर राजद ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पार्टी के संस्थापक तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया । अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

दरभंगा शहर के बंगलागढ़ मुहल्ला स्थित खेड़िया निवास मे दरभंगा महानगर राजद ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पार्टी के संस्थापक तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया । महापौर बैजंती देवी खेड़िया ने रघुवंश बाबू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि ये गरीबों के सच्चे मसीहा थे । इन्होने अपने जीवन पर्यंत समाज के निर्धन तबके के लोगों के हित की बात सोची । इनके बताए मार्ग पर चलना ही रघुवंश बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
पूर्व महापौर तथा राजद के वरीष्ठ नेता ओम प्रकाश खेड़िया ने रघुवंश बाबू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इनका जाना बिहार के लिए अपूर्णीय क्षति है । इनके साथ ही राजनीति के एक युग का अंत हो गया । ओमप्रकाश खेड़िया ने कहा कि समाजवाद के सिद्धांतों पर चलने वाले रघुवंश बाबू जब यूपीए के सरकार मे ग्रामीण विकास मंत्री बने तो पी एम जी एस वाइ मे बिहार के सभी जिलों को जोड़कर गांव गांव को पक्की सड़क से जोड़ दिया । श्री खेड़िया ने कहा कि पूरे देश मे मनरेगा के माध्यम से रोजगार सृजन करने के लिए रघुवंश बाबू को सदा याद किया जाएगा । उन्होने कहा कि रघुवंश बाबू ने अभी कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया था कि मनरेगा मे मजदुरों के साथ किसानो को भी जोड़ने का काम किया जाय जिससे किसानो के स्थिति मे भी सुधार आएगी । इस अवसर पर राजद के नगर अध्यक्ष , वरुण कुमार महतो, शत्रुघन प्रसाद यादव,सुबोध विश्वकर्मा,उपेन्द्र कुमार, मो सब्जा, रामचंद्र साह , अरुण महासेठ , शंकर यादव ,विजय यादव, प्रेमचंद यादव भोलू, आशु ,श्याम शर्मा, नीरज यादव, प्रमोद यादव,दीपक यादव, अशोक यादव, रविन्द्र पटेल, प्रहलाद मंडल, हजारी राय,सचिन राम, मन्नान जी,प्रदीप राय,प्रदीप शर्मा, बिल्टू जी,गुंजन जी, रंजीत कुमार यादव इत्यादिआदि अनेक लोगों ने भी रघुवंश बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …