दरभंगा/कार्यकर्ता कंधा से कंधा मिलाकर पार्टी विस्तार में निभाएं अपनी भूमिका – आरके चौधरी
– लोजपा
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंडध्यक्ष की अध्यक्षता में चंदनपट्टी में कार्यक्रम का आयोजन
———————–
दरभंगा – लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के हायाघाट प्रखंडध्यक्ष सहरोज अली की अध्यक्षता मं चंदन पट्टी में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हायाघाट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व लोजपा के प्रदेश महासचिव आरके चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता कंधा से कंधा मिलाकर पार्टी विस्तार में अपनी भागीदारी मजबूती से निभाएं, जिससे आने वाले विस चुनाव में लोजपा को शत-प्रतिशत सीट पर विजय प्राप्त हो। लोजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा ने कहा कि सभी को संगठन विस्तार करने के लिए आगे आना होगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गगन झा ने कहा कि कहीं भी कार्यकर्ताओं को कोई भी समस्या होगी हम सभी पदाधिकारी मिलकर उसका निदान करेंगे। कार्यक्रम में लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुलरेज अहमद, पंचायती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष योगेंद्र उर्फ जोगी राय, अब्बास चांद, रणधीर झा, रामाकांत पासवान, अलका सिंह, रूबी झा, रंजीत झा, मिंटू लालदेव, अमजद अली, राशिद अली, सत्येंद्र झा, मो. चांद, अब्बास, श्रवण राम, शिव कुमार पंडित, पप्पू सिंह, प्रवीण सिंह, मुन्ना सिंह, हरि सिंह, मेहबूब आलम, मदन चौधरी, सुभाष चौधरी, राम चौधरी, गंगा चौधरी शामिल थे। वहीं कार्यक्रम में करेंट लगने से मंगनु मंडल की मौत होने जाने पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही मृतक के परिजनों को समय से पारिवारिक लाभ मिले इसके लिए बीडीओ से बात कर सूचना दी गई। कार्यक्रम के बाद लोजपा नेताओं ने आनंदपुर सोहरा पंचायत के माखनपुर गांव में जन संपर्क किया। साथ ही माखनपुर में आयोजित सुंदर कांड में भाग लेकर जनता की भलाई के लिए भगवान से दुआएं मांगी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal