Breaking News

एमएसयू का अधिकार यात्रा पंहुचा दरभंगा किया गया स्वागत सम्मान-   अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

एमएसयू का अधिकार यात्रा पंहुचा दरभंगा किया गया स्वागत सम्मान-

 

मिथिला स्टूडेंट यूनियन का अधिकार यात्रा दरभंगा विश्वविद्यालय चौरंगी पर पंहुचा जहाँ एमएसयू विश्वविद्यालय इकाई के सदस्यों के द्वारा अधिकार यात्रा में शामिल एमएसयू के मधुबनी जिलाध्यक्ष विजय श्री टुन्ना विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर,अभिषेक कुमार यादव आदि का फूल का माला पहना कर सम्मान किया गया एमएसयू के विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना ने कहा पिछले 5 सालो से संगठन मिथिला और अपने क्षेत्र के विकाश हेतु संघर्षरत हैं जबकि इस पांच साल में कोई भी पार्टी या उसका नेता संघर्ष करते हुए नहीं दिखा हैं अब जबकि चुनाव आने वाला हैं तो तमाम दल के फर्जी नेता सब बिल से निकल रहा हैं जबकि उसको छेत्र से कोई वास्ता नहीं था नहीं हैं और नहीं रहेगा सब बस ढोंग कर रहा हैं हम जबकि पांच सालो से प्रत्येक दिन संघर्षरत हैं तो इस चुनावी बेला में 2 महीने के लिए हमें कमर कसना होगा संगठन नव संकल्प नव विकल्प के साथ एक विकल्प के तौर पर आम मैथिलों के लिए आया हैं जिसका एक मात्र उद्देश्य इस क्षेत्र का विकाश हैं अधिकार यात्रा का प्रारम्भ लोहट चीनी मिल प्रांगण से हुआ जो 13 सितम्बर को झंझारपुर व मधेपुर 14 को निर्मली किसनपुर सुपौल 15 को सहरसा सिमरी बख्तियारपुर महिसी 16 को सिंघिया रोसड़ा शिवाजीनगर खानपुर वारीसनगर कल्याणपुर 17 को जाले(कमतौल) केवटी व 18 दरभंगा नगर से हायाघाट बहेरी होते हुए 19 को गौराबौराम बेनीपुर फिर दरभंगा कार्यालय पर पहुंच यात्रा समाप्त होगा इस बीच मीडिया को सम्भोधित करते हुए एमएसयू के मधुबनी जिलाध्यक्ष विजय श्री टुन्ना ने मिथिला विरोधी सरकार पर जम कर हमला बोला उन्होंने कहा हमने सेकड़ो गांव का दौरा करते हुए लोगों को जागरूक करते हुए इस यात्रा में जा रहे हैं हमारा लक्ष्य जन जन तक मिथिलावादी विचारधारा को पहुंचाने का हैं जहाँ लोगों के द्वारा अपार प्यार हमलोगो को दिया गया हैं नौजवान युवा हमारे साथ तो हैं ही अब गांव के महिला बुजुर्ग बच्चों को साथ करने का समय आ गया हैं हम गांव गांव में जाकर अपने बंद पड़े उद्योग धंधा को खुलवाने के लिए लोगों को संगठित होने के लिए अपील कर रहे हैं मिथिला क्षेत्र में अच्छी शिक्षा मिले अच्छा स्वास्थ्य मिले अच्छा रोजगार मिले बाढ़ सुखार का स्थायी निदान हो एम्स आईआईटी आईआईएम टेक्सटाइल पार्क एयरपोर्ट की स्थापना हो यही मांग हम पिछले 5 सालो से मांगते आए हैं और जब तक मांग पूरा ना हो जाये तब तक ऐसे ही अधिकार यात्रा निकाला जाएगा सड़क से लेकर सांसद भवन तक संघर्ष किया जाएगा एमएसयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर ने कहा हजारों किलोमीटर की दुरी तय कर यह यात्रा आज विश्वविद्यालय कैंपस के पास पंहुचा हैं जहाँ सेकड़ो गांव के लोगों को संगठित किया जा रहा हैं सम्मान कार्यक्रम के लिए उन्होंने विश्वविद्यालय सोशल मीडिया प्रभारी संदीप कुमार उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार एमएलएसएम कॉलेज प्रभारी आदित्य मिश्रा के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा यह सम्मान पाकर हमें एक नयी ऊर्जा का एहसास हो रहा हैं यह यात्रा का 8 वा दिन हैं लेकिन यहाँ आकर मालूम परता हैं जैसे आज अभि इसकी शुरुवात ही हुआ हो सोशल मीडिया प्रभारी संदीप कुमार ने कहा अधिकार यात्रा दिन के 11 बजे विश्वविद्यालय धरनास्थल पंहुचा जिसके बाद कार्यक्रम की शुरुवात की गयी जहाँ वक्ताओं राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए उन्हें मिथिला विरोधी और मिथिला के साथ सौतेला व्यवहार करने वाला सरकार बताया और संघर्ष तेज करने की बात कही बैठक को दरभंगा नगर अध्यक्ष अर्जुन कुमार,त्रिभुवन कुमार,विवि उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार,विनय ठाकुर,अनीश चौधरी कॉलेज प्रभारी आदित्य मिश्रा आदि ने सम्भोधित किया जिसके बाद अधिकार यात्रा हायाघाट के लिए प्रस्थान किया। अमन सक्सेना विश्वविद्यालय प्रभारी
मिथिला स्टूडेंट यूनियन

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …