नवनियुक्त कुलपतियों व कुलसचिव को डॉ बैजू ने दी शुभकामनाएं
————–
अर्थशास्त्र
विषय के जानकार प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय और संस्कृत के विद्वान डॉ शशि नाथ झा को क्रमशः ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय का कुलपति बनाए जाने पर विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव एवं लनामिवि के सिंडिकेट सदस्य डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने प्रसन्नता जाहिर की है। शनिवार को उन्होंने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रो सुरेंद्र प्रसाद सिंह के मिथिला विश्वविद्यालय का कुलपति बनने से जहां लखनऊ एवं मिथिला की संस्कृति को एक नया आयाम मिलेगा। वहीं, अपनी प्रतिभा के बल पर संस्कृत शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाने वाले मिथिला के लाल डॉ शशिनाथ झा के कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय का कुलपति बनने से यह विश्वविद्यालय अपनी विरासत को सहेजने के साथ ही सफलता की नई बुलंदियों को हासिल करने में कामयाब होगा।
जारी विज्ञप्ति में उन्होंने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलानुशासक एवं भौतिकी के प्राध्यापक डॉ अजीत कुमार चौधरी को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किए जाने पर भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उनके कुलसचिव बनने से विश्वविद्यालय के विकास को एक नई गति मिलेगी। साथ ही वे मनीगाछी प्रखंड से आने वाले पूर्व के कुलसचिवों क्रमशः डॉक्टर शालिक नाथ मिश्र, डॉ रूप नारायण झा एवं डॉ महेंद्र ठाकुर द्वारा बनाए गए कीर्तिमान को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। शुभकामना देने वाले अन्य लोगों में मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा, संस्थान के सचिव प्रो जीव कांत मिश्र, एमएलएसएम कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ अनिल कुमार झा, वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा, मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा, डॉ गणेश कांत झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई, डॉ उदय कांत मिश्र, प्रो विजय कांत झा, विनोद कुमार झा, आशीष चौधरी आदि शामिल हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal