बेलादुल्ला विकास मंच की आमसभा की बैठक में समस्या-निदान एवं विकास पर हुआ गहन विचार-विमर्श
सुष्मिता
सेन एडवरटाइजमेंट कॉन्टैस्ट में चयन एवं सर्वाधिक मत लाने पर प्रणाली का हुआ अभिनंदन*
*एकजुटता,सहयोग एवं समन्वयभाव से होगा हर समस्या का निदान एवं विकास-डा अयोध्यानाथ*
*मोहल्ला में आयोजित होंगे रक्त-जांच,योग- शिविर,रक्तदान शिविर एवं सघन वृक्षारोपण*
*गठन के एक माह में ही बेलादुल्ला विकास मंच,दरभंगा द्वारा किए गये अनेक सामाजिक कार्य*
*मोहल्ले के समस्या-निदान एवं विकास हेतु सहयोगियों की लगी सकारात्मक होर*
यदि हर व्यक्ति अपने आसपास साफ-सफाई रखें तो मोहल्ला स्वतः स्वच्छ और सुंदर बन जाएगा। समाज में एकजुटता,सहयोग एवं समन्वयभाव से हर समस्या का निदान तथा अनेक तरह का विकास संभव है।उक्त बातें बेलादुल्ला विकास मंच, दरभंगा की आमसभा की मध्य विद्यालय,बेलादुल्ला में अध्यक्षता करते हुए डा अयोध्यानाथ झा ने कहा।उन्होंने मोहल्ला के सभी गलियों का नामकरण कर प्रायोजक के सहयोग से बोर्ड लगाने तथा सदैव एकजुट रहकर विकास करने का आह्वान किया।
बैठक में सदस्यों का स्वागत करते हुए सचिव डा मदन कुमार मिश्र ने संगठन तथा बैठक के उद्देश्यों की जानकारी दी,जबकि सेवा- समिति के संयोजक डा आर एन चौरसिया ने गत एक माह में संपादित समस्या-निदान एवं सामूहिक विकास के कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए,सभी सहयोगियों को साधुवाद दिया। कार्यकारिणी सदस्य रमेश झा ने स्वच्छता अभियान की प्रशंसा करते हुए गहन वृक्षारोपण तथा शत-प्रतिशत बच्चों के स्कूल जाने पर जोर दिया।संजय ठाकुर ने सामूहिक एकता से समस्याओं के निदान तथा विकास को रेखांकित किया। कनीय अभियंता बुध कृष्ण बब्लू ने संगठन के माध्यम से कार्य संपादन करने तथा मिल-जुलकर विकास करने की बात की।अभिषेक कुमार ने संपूर्ण बेलादुल्ला सहित पूर्वी भाग से संगठन में प्रतिनिधित्व तथा विकास की मांग की,जबकि हरिहर झा ने सभी सदस्यों से सक्रिय रहकर सहयोग देने की अपील की।विशंभर चौधरी ने नए बसे भाग में बिजली पोल गरवाने तथा सड़क बनवाने की मांग की,जबकि अन्नु झा ने सभी सदस्यों से थोड़ा समयदान व अर्थदान कर समस्या-निदान पर जोर देते हुए,स्वार्थ-त्याग कर सभी सक्षम व्यक्ति को आगे आने का आह्वान किया। चंद्रमोहन झा ने सक्रिय रहकर बेहतर तालमेल से जनप्रतिनिधियों के मार्फत विकास कार्य करने की बात कही,जबकि सत्येंद्र लाल कर्ण गरे हुए बिजली पोल पर तार लगवाने की मांग की।उपाध्यक्ष डा विधानचंद्र चौधरी ने कहा कि हर सदस्य में अपार उत्साह एवं क्षमता है,वस जरूर है उन्हें प्रेरित करने की। हमलोग छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न देकर अपने बड़े लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें।
बैठक में बेलादुल्ला निवासी रूपेश कुमार झा की पुत्री प्रणाली के सुष्मिता सेन एडवर्टाइजमेंट कांटेस्ट में चयन तथा सर्वाधिक मत लाने हेतु मंच के द्वारा मुकुट, फूल-माला तथा उपहार आदि प्रदान कर हौसलाअफजाई किया गया।इस अवसर पर शिवम् डायग्नोस्टिक की ओर से 4 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार को प्रातःकाल में सदस्यों के लिए मात्र ₹30 में रक्तशुगर- जांच तथा उससे प्राप्त राशि में से ₹15 प्रति सदस्य संस्था में देने की घोषणा की गयी। वहीं मुन्ना सिंह ने मिथिला पेंटिंग के विकास तथा संगीत हेतु साजो-समान के साथ ही पर्याप्त जगह नि:शुल्क उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया,जबकि योग प्रशिक्षक अरविंद निखिल ने 27 सितंबर से प्रत्येक रविवार को सुबह एक घंटा मध्य विद्यालय,बेलादुल्ला परिसर में लोगों को नि:शुल्क योग प्रशिक्षण देने की घोषणा की। डा अविनाश कुमार के संचालन में आयोजित बैठक में धन्यवाद ज्ञापन डा आर एन चौरसिया ने किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal