अड़ेर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना क्षेत्र से चोरी की गयी तीन बाइक व चोरी के बाद काटकर बेच रहे एक बाइक के इंजन के साथ छह चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई दो दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर द्वारा थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी की गयी थी। जिसका उदभेदन करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। थाना परिसर में जानकारी देते हुए एसएचओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि लगातार छापेमारी कर अड़ेर के बलाईन गांव के मोती सहनी, बासोपट्टी थाना के बासोपट्टी गांव के रामउदगार मंडल, इसी थाना क्षेत्र के कौआहा गांव के संजय दास, हरलाखी थाना क्षेत्र के बेला टोले के लक्ष्मण यादव, इसी थाना क्षेत्र के उमगांव के कुशे सहनी और राजनगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज के महेंद्र साह को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी चोरो को उसके घर से ही छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। एसएचओ ने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal