Breaking News

मधुबनी स्टेशन, सब्जी मंडी तथा बस स्टैंड पर विशेष कैंप लगाकर यात्रियों की होगी कोविड-19 जांच अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

मधुबनी स्टेशन, सब्जी मंडी तथा बस स्टैंड पर विशेष कैंप लगाकर यात्रियों की होगी कोविड-19 जांच

• भवन निर्माण विभाग को शेड बनाने की दी गई जिम्मेदारी

• जिले में प्रतिदिन 6000 लोगों की हो रही कोरोना जांच

• स्वास्थ्य कर्मियों की जाएगी प्रतिनियुक्ति

मधुबनी। मधुबनी स्टेशन तथा सरकारी बस स्टैंड पर ट्रेन से लौटने वाले व जाने वाले यात्रियों का कोविड-19 का जांच किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विशेष कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान आने वाले तथा जाने वाले यात्रियों का एंटीजन टेस्ट किट के माध्यम से कोविड-19 का जांच किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा ने बताया कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग कृत संकल्पित है। जिले में व्यापक स्तर पर कोविड-19 का टेस्ट किया जा रहा है। जिसके तहत मधुबनी स्टेशन, सरकारी बस स्टैंड, नगर परिषद सब्जी मंडी पर कैंप मोड में यहां आने वाले यात्रियों का कोविड-19 का जांच किया जाएगा। यह जांच अभियान निरंतर रूप से चलता रहेगा। जिले में प्रतिदिन 6000 से अधिक व्यक्तियों का सैंपल कलेक्शन कर कोविड-19 टेस्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में संक्रमण के मामले में भी कमी आई है।

जिले में अब तक 2 लाख से अधिक लोगों का हुआ कोरोना जांच:
सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा ने बताया जिले में अब तक 2,07,788 लाख से अधिक लोगो की कोविड-19 की जांच की गई। जिसमें लगभग 5,682 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।जिसमें 5193 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं। वर्तमान में 486 मरीज सक्रिय मरीज जिले में हैं। सर्जन ने बताया स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिक से अधिक कोविड-19 टेस्ट किया जा रहा है, ताकि संक्रमण के प्रसार पर रोक लगाया जा सके। सिविल सर्जन ने बताया स्टेशन परिसर में जांच जांच शुरू करने का मकसद यह है कि ट्रेन में सफर के दौरान किसी को संक्रमण ना हो सके। अगर सभी लोग कोविड-19 का जांच करा लेते हैं तो संक्रमण के प्रसार पर रोक लगाने में काफी हद तक सफलता मिलेगी।

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर होगी जांच जांच:
जिला पदाधिकारी डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे और सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा के निर्देश के आलोक में पर सघन कोरोना जांच अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए तीनों जगहों पर 5 x6 स्टॉल बनाया जाएगा स्टॉल बनाने की जिम्मेवारी भवन निर्माण विभाग को दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व मे टीम सघन जांच अभियान चलाकर यात्रियों का कोरोना का जांच करेगी। कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्तर पर काम किया जा रहा है।

कोरोना से बचाव के प्रति किया जाएगा जागरूक:

सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा ने बताया स्टेशन परिसर, सरकारी बस स्टैंड तथा सब्जी मंडी पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के द्वारा यात्रियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही बैनर पोस्टर के माध्यम से व्यापक स्तर पर यात्रियों को जागरूक किया जाएगा। सभी को मास्क का प्रयोग, शारीरिक दूरी का पालन, हाथों की धुलाई आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। तथा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सभी यात्रियों से अपील की जाएगी कि कोविड-19 के अनुरूप अपने व्यवहार में परिवर्तन ला कर इससे बचाव करें

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …