Breaking News

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच व उपचार को लेकर शुरू की जिलास्तरीय 24*7 मेडिकल हेल्प लाइन टोल फ्री न. 18003456610 करें फोन, मिलेगी चिकित्सकीय सहायता अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच व उपचार को लेकर शुरू की जिलास्तरीय 24*7 मेडिकल हेल्प लाइन
टोल फ्री न. 18003456610 करें फोन, मिलेगी चिकित्सकीय सहायता
गर्भवती महिला, बुजुर्ग व गम्भीर मरीज़ों को कोरोना जांच व चिकित्सा को ले मिलेगी निःशुल्क एम्बुलेंस की सुविधा

दरभंगा. 24 सितंबर. स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच व उपचार को लेकर जिला स्तरीय टोल फ्री नंबर शुरू किया गया है। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। विभाग की ओर से दरभंगा ज़िलावासियों लिए टोल फ्री न. 18003456610 नंबर उपलब्ध कराया गया है। इस नंबर पर संपर्क करने पर संबंधित व्यक्ति को तुरंत निकटतम अस्पतालों में संचालित कोरोना के जांच व उपचार सबंधी संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। साथ ही कोरोना उपचाराधीनों के लिए समुचित चिकित्सकीय परामर्श दिए जाएंगे। ताकि कोरोना संबंधी उपचार व जांच को लेकर किसी भी आमजन को कोई समस्या ना हो सके। इसके माध्यम लोग ससमय कोरोना जांच व इलाज के बारे में सही जानकारी से अवगत हो पाएंगे। इसके अलावा बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रोगियों को अस्पताल पहुंचाने या कोरोना जांच के लिए निशुल्क एंबुलेंस की सुविधा प्रदान की जाएगी।

होम आईशोलेसन में रह रहे मरीज़ों को होगी सहूलियत
शहरी क्षेत्र के कोरोना नोडल अधिकारी रेवती रमन प्रसाद ने कहा कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोगों को सही चिकित्सा व जांच के लिए अन्य लोगों से पूछताछ करनी पड़ती है। बावजूद लोगों को सही जानकारी नहीं मिल पाती है। इसको देखते हुए सरकार ने यह टोल फ्री नंबर शुरू किया है। ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों जांच व चिकित्सा में विलंब न हो सके। अब 24 घण्टे ट्रोल फ्री नम्बर की सुविधा मिलने से उनको ससमय सही जानकारी मिल पाएगी। खासकर होम आइसोलेशन में रह रहे उपचाराधीनों को अब घर में ही रहते हुए उनको ट्रोल फ्री नम्बर से सही जानकारी तुरन्त मिल पाएगी। सम्बंधित व्यक्ति इस टोल फ्री नंबर पर किसी भी समय संपर्क कर कोरोना को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सुदूर गांव के लोग होगे लाभान्वित
कोरोना नोडल अधिकारी रेवती रमन प्रसाद ने कहा कोरोना काल में इलाज को लेकर सुदूर गांव में रह रहे लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अब विभाग की ओर से जारी टोल फ्री नंबर 18003456610 शुरू हो जाने से दूरदराज के लोगों को बहुत सुविधा मिलेगी। संक्रमण के मद्देनजर किसी प्रकार की असुविधा होने पर ग्रामीण इस नंबर पर संपर्क कर सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस नंबर पर संपर्क करने पर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्ग एवं अन्य गंभीर मरीजों को निशुल्क एंबुलेंस की सुविधा प्रदान की जाएगी। एंबुलेंस के माध्यम से उनको तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाएगा एवं ससमय चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

‘संजीवन एप’ करें डाउनलोड, मिलेगी सुविधा
स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘संजीवन एप’ की उपयोगिता और लाभ सुनिश्चित कराने की पूरी कोशिश की जा रही है. इस एप को आरोग्य सेतु एप की तर्ज पर बिहार सरकार द्वारा विकसित किया गया है. इस एप की मदद से कोविड 19 की जांच के लिए स्वयं का पंजीकरण कराया जा सकता है, वहीं नजदीकी जांच केंद्र की जानकारी भी ली जा सकती है. कोरोना संक्रमण से बचाव व सुविधा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी आमलोगों को उपलब्ध कराने के लिए इस ऐप को विकसित किया गया है. इसे गूगल प्ले स्टोर या स्वास्थ्य विभाग व राज्य स्वास्थ्य समिति की वेबसाइट से मोबाइल पर डाउनलोड कर इंस्टॉल किया जा सकता है. राज्य स्तर से इसका प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है.

संजीवन एप’ में उपलब्ध होने वाली सुविधाएं:

• कोविड-19 जांच हेतु स्वयं पंजीकरण।
• नजदीकी जांच केंद्र की जानकारी।
• नजदीकी आइसोलेशन सेंटर की जानकारी।
• कोविड-19 जांच का परिणाम प्राप्त करना।
• होम आइसोलेशन के लिए स्व-घोषणा
• चैट बॉक्स की सुविधा।
• नजदीकी कोविड स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी।
• आइसोलेशन सेंटर में बेड की उपलब्धता की जानकारी।
• सामान्य प्रश्न पूछने की सुविधा।
• कोरोना की आम जानकारी की उपलब्धता/फीडबैक देने की सुविधा।
• राज्य एवं जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या मोबाइल नंबर की जानकारी।
• एंबुलेंस के लिए टोल फ्री नंबर 102 पर चिकित्सक की सलाह व टोल फ्री नंबर 104 पर सीधे डायल करने की सुविधा.

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …