ई श्रवण बैरोलिया एवं कुसुम बिरोलिया के सुपुत्र साकेत ने फिल्म नगरी मुंबई में बनाई अपनी पहचान
*साकेत
के पार्श्व गायकी में निर्मित “मिथिला मखान” मैथिली फिल्म 2 अक्टूबर को होगी बेजोड़ चैनल पर डिजिटली रिलीज*
*मैथिली,हिंदी,भोजपुरी, बांग्ला,तमिल,तेलुगू सहित 24 भाषाओं में साकेत बैरोलिया ने अब तक गाए गीत*
*संगीत की “डे ट्रिपर्स” टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका,केन्या,कांगो एवं जिंबाब्वे आदि देशों में जाकर संगीत की प्रस्तुति दी*
*अनेक फिल्मों,सीरियलों एवं विज्ञापनों आदि में मिथिला पुत्र साकेत ने दिया मधुर स्वर*
मिथिलांचल के दोनार, दरभंगा निवासी इन्जीनियर श्रवण बैरोलिया तथा कुसुम बैरौलिया के सुपुत्र साकेत बैरोलिया अपने मधुर स्वर एवं मेहनत के बल पर फिल्म नगरी मुंबई में अपनी एक खास पहचान बनाई है।2014 से मुंबई में रहकर प्रोफेशनली पार्श्व गायक के रूप में अनेक फिल्मों में अपनी आवाज देने वाले साकेत बैरोलिया मैथिली, हिंदी,भोजपुरी,बंगला, तमिल,तेलुगू सहित 24 भाषाओं में गीत गाए हैं। साकेत के पार्श्व गायकी में निर्मित “मिथिला मखान” मैथिली फिल्म आगामी 2 अक्टूबर को बेजोड़ चैनल पर डिजिटली रिलीज होगी।
‘डे ट्रिपर्स’ नामक अपनी संगीत टीम के साथ साकेत फिल्म शूटिंग के दौरान देश के विभिन्न भागों के साथ ही दक्षिण अफ्रीका,जिंबाब्वे, केन्या,कांगो एवं जांबिया आदि देशों में जाकर पार्श्व गायक के रूप में अपनी अद्वितीय स्वर प्रदान किया है। वे फिल्मों के साथ ही सीरियलों,विज्ञापनों आदि में भी अपनी सुरीली आवाज का लोहा मनवाया है।
व्यवसायी श्रवण बैरोलिया के पुत्र साकेत की बचपन से ही संगीत-गायन में रुचि रही है।रियलिटी शो ‘सुर संग्राम’- 2011 में महुआ चैनल पर टॉप 10 में,दूरदर्शन चैनल पर 2012 में ‘झूमे नाचे गाये’ में टॉप 3 में तथा सारेगामा-2010 के फेस्टिवल चैंपियन में ईटीवी पर टॉप 6 में स्थान बनाने वाले साकेत ने अब तक एशियन पेंट्स,कपिला पशु आहार,मिल्क ओमोड, रिलायंस,ब्रिटानिया आदि के विज्ञापनों में अपना स्वर दिया है। उन्होंने गायकी में “संगीत विशारद” की डिग्री भारती विद्या भवन,मुंबई से प्राप्त की। उनके संगीत गुरु पंडित भवदीप जयपुर वाले तथा स्वर्गीय आचार्य राजाराम शुक्ला,मुंबई रहे हैं।
मुंबई से एम कॉम तथा एलएलबी की डिग्री लेने वाले साकेत ने 10-12 सीरियल्स में पार्श्व गायकी की,हिंदी फिल्म ‘सरकार थ्री’ 2017 में,फुकरे फिल्म में जागरण गीत तथा आशिकी 2 में भोजपुरी गीत तथा गुलशन कुमार की कंपनी टी सीरीज पर बेबी डॉल भोजपुरी गीत आदि की प्रस्तुति दी है। कोरोना महामारी के कारण दरभंगा आए हुए साकेत को अपने शौक व रुचि को प्रोफेशन में बदल कर सफलता पाने के लिए डा आर एन चौरसिया,डा अंजू कुमारी,प्रत्यूष नारायण, मिथिलेश कुमार,डा संजीत कुमार झा,प्रेरणा नारायण आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal