समाहरणालय, दरभंगा
ई.वी.एम. कोषांग की हुई बैठक
दरभंगा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में अम्बेदकर सभागार में ई.वी.एम. कोषांग की बैठक हुई। बैठक
को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाची पदाधिकारी से कहा कि यह ख्याल रहे कि ई.वी.एम. में सिम्वॉल अच्छी तरह से अपलोड किया जाए, मॉक पॉल पर ध्यान दिया जाए। रिजर्व एवं मॉक पोल वाले ईवीएम मशीन पर स्टीकर लगाया जाएगा, इससे सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं पी.सी.सी.पी. को अवगत करा दिया जाए। ई.वी.एम. मशीन वाले वाहन की जी.पी.एस. ट्रेकिंग होगी तथा संबंधित सेक्टर दण्डाधिकारी के मोबाईल में ई.एल.ई. ट्रेस एप अपलोड रहेगा, इसलिए ई.वी.एम. ले जाने वाले पदाधिकारी का मोबाईल बन्द नहीं होना चाहिए। विगत चुनाव में मुजफ्फरपुर के एक सेक्टर पदाधिकारी पर मोबाइल बंद रखने के लिए ही कार्रवाई हुई थी।
उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारी को कहा कि इस बार एम.-3 मॉडल ई.वी.एम. मशीन उपलब्ध करायी गई है, जो रात को 12 बजे स्वतः बन्द हो जाएगा। इसलिए सभी मशीन में सही टाइम सेट करना होगा। इस बार मतदान केन्द्र पर सी.यू. का बैट्री डिस्चार्ज होने पर उसे बदला जा सकेगा। सभी सेक्टर पदाधिकारी के पास एक अतिरिक्त बैट्री रहेगा। मतगणना हॉल से बज्रगृह तक शत्-प्रतिशत् सी.सी.टी.वी. कवरेज होना चाहिए, ताकि काउण्टिग एजेंट एक ही जगह से बैठकर ई.वी.एम. लाने एवं मतगणना को देख सके। कैमरे इस तरह लगे होने चाहिए कि कंट्रोल यूनिट पर की जा रही मतगणना स्पष्ट रूप से स्क्रीन पर दिख सके।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री तनय सुल्तानिया, सहायक समाहर्त्ता सुश्री प्रियंका रानी, अपर समाहर्त्ता श्री विभूति रंजन चौधरी, अपर समाहर्त्ता विभागीय जाँच श्री अखिलेश प्रसाद सिंह सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
उप निदेशक, जन सम्पर्क
दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal