दरभंगा कमिश्नर एवं आईजी ने शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस –

दरभंगा
कमिश्नर एवं आईजी ने शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
– दरभंगा, आयुक्त कार्यालय सभागार में बिहार विधान परिषद सदस्य के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 22 अक्टूबर 2020 को होने वाले चुनाव को लेकर मयंक बरबड़े, आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा एवं अजिताभ कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला प्रक्षेत्र, दरभंगा की संयुक्त अध्यक्षता में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आयुक्त ने कहा कि बिहार विधान परिषद सदस्य के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी किया जा चुका है।
28 सितंबर 2020 को अधिसूचना जारी की जाएगी और नामांकन प्रारम्भ हो जाएगा, 5 अक्टूबर 2020 तक नामांकन होगा, 6 अक्टूबर को संवीक्षा होगी, 8 अक्टूबर 2020 को नाम वापसी की तिथि है तथा 22 अक्टूबर 2020 को सुबह 8:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा एवं 12 से 14 नवंबर 2020 तक मतगणना किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मधुबनी में 23, दरभंगा में 32, समस्तीपुर में 24 एवं बेगूसराय में 20 कुल 99 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें संभावित मतदाता मधुबनी में 3045, दरभंगा में 3538, समस्तीपुर में 3041 एवं बेगूसराय में 2287 कुल11 हजार 911 मतदाता हैं। वही दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 141 मतदान केंद्र हैं जिनमें 102 मुख्य मतदान केंद्र तथा 39 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। मधुबनी में 24 मुख्य मतदान केंद्र एवं 8 सहायक मतदान केंद्र, दरभंगा में 34 मुख्य मतदान केंद्र है और साथ ही
उन्होंने कहा कि चुनाव में कोविड-19 के लिए जारी गाईडलाइन का पालन किया जाएगा। कोषांगों का गठन शीघ्र कर लिया जाएगा। सभी मतदान केंद्र प्रखंड मुख्यालय में ही रहेंगे जिसकी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। मतगणना के लिए पुख्ता सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी।
वही प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव को लेकर तीनों जिलों में बॉर्डर पोस्ट बनाए गए हैं। मधुबनी जिला की सीमा नेपाल के साथ मिलता है इसलिए नेपाल के सीमावर्ती जिला के जिलाधिकारी के साथ भी बैठक की जानी है। वहां लॉकडाउन एक-दो दिन में समाप्त होने को है शीघ्र ही बैठक कर बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा।

 

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …