Breaking News

दरभंगा Bihar अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दरभंगा छात्रा इकाई के द्वारा एम आर एम महाविद्यालय में सदस्यता अभियान चलाया गया। अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

दरभंगा Bihar अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दरभंगा छात्रा इकाई के द्वारा एम आर एम महाविद्यालय में सदस्यता अभियान चलाया गया।

वही बिहार प्रदेश सह छात्रा प्रमुख पूजा कश्यप ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समुचे शिक्षा परिवर्तन के लिये अनवरत संघर्ष रही है। परिषद् का यह मानना है कि हमारी नई पीढ़ी को देश के गौरवपूर्ण इतिहास का स्पष्ट ज्ञान होना आवश्यक है। जिससे उनका सभी देशवासियों से अपनेपन का ऐसा नाता बने कि उनके दुःख की अनुभूति से अपनी मजबूत जड़ों पर दुनियाभर का ज्ञान समेटने हुए भारत को एक आधुनिक परंतु अपनी विशिष्ट पहचान को संयोते हुए महान देश बनाने का सपना हमारी नई पीढ़ीयां देखेंगी। शिक्षा जो विद्यार्थीयों को केवल कैरियर ही नहीं बल्कि सामान्य देशवासियों के लिए कुछ करने का संकल्प भी देगी, ऐसी शिक्षा की हमारे लिऐ आवश्यकता है। शिक्षा जीवन के लिऐ- जीवन वतन के लिऐ यह सोच आम छात्र की बने।*
*वही ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय महासचिव सह अभाविप जिला कार्यसमिति सदस्य प्रीति कुमारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 365 दिन कैंपस में कार्य करने वाले संगठन है या संगठन छात्राओं के लिए प्रत्येक साल एम आर एम महाविद्यालय में सर्जना निखार शिविर निशुल्क चलाती है। इससे छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का सबसे अच्छा भूमिका है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए विद्यार्थी परिषद् इस बार ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जो निशुल्क है। आज महाविद्यालय में ज्यादा से ज्यादा छात्राओं अभाविप का सदस्य बनी है। यह सदस्यता अभियान 30 सितंबर तक ऑनलाइन के माध्यम से किया जाएगा जिसका वेबसाइट https://www.abvp.org/user/register छात्राओं ऑनलाइन सदस्यता ले सकते हैं।
पूजा कश्यप,प्रीति झा, अभिलाषा चौधरी, ब्यूटी, मनीषा कुमारी, सुषमा कुमारी,अर्चना कुमारी, अमृता झा, ज्योति कुमारी, नम्रता, रिचा मृणाल, काजल ठाकुर, शीतल कुमारी आदि छात्रा उपस्थित थी।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …