MSU के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में “रणधीर चौधरी” को न्याय दिलाने हेतु एक प्रतिकार मार्च का आयोजन किया गया।
प्रतिकार मार्च उपरांत एक शिष्ट मंडल राष्ट्रीय महासचिव गोपाल चौधरी , अभिषेक कुमार झा , विद्या भूषण राय , कन्हैया चौधरी के नेतृत्व में सिटी SP से मिल अपना ज्ञापन सौंपा और इस झूठे मुकदमे का स्पीडी ट्रॉयल व अन्य माध्यम से जाँच करने हेतु वार्ता हुआ ।
वहीं राष्ट्रीय महासचिव गोपाल चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व गोविंदपुर निवासी सामाजिक व्यक्ति , जनता के हक के लड़ने वाले पूर्व मुखिया रणधीर चौधरी पर भाजपा नेता द्वारा झूठा मुकदमा कर दरभंगा पुलिस व नेताओ के हस्तक्षेप से उन्हें फर्जी मुकदमे में फँसाकर जेल के सलाखों के पीछे डालने का काम किया है । एक न्याय प्रिय संगठन होने के नाते यह पुलिसिया कारवाई और प्रक्रिया पूर्णतः अनुचित है और न्याय संगत नही है । इस घटना उपरांत आम जनों का पुलिस पर से विश्वास उठ रहा है । एक सामाजिक कार्यकर्ता को परेशान अपने राजनीतिक मंशा से किया जा रहा है , जो पूर्णतः असंवैधानिक है ।
अभिषेक कुमार झा ने कहा कि :
मिथिला स्टूडेंट यूनियन सदैव न्याय की लड़ाई लड़ती आई है ।
एक सामाजिक कार्यकर्ता को परेशान अपने राजनीतिक मंशा से किया जा रहा है , जो पूर्णतः असंवैधानिक है । उनपर पर झूठे FIR कर धारा 307 व 358 लगाकार प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसमें सत्ता पर काबिज राजनेताओं व सांसद का सीधा हस्तक्षेप है । इस प्रकार की प्रक्रिया सर्वदा अनुचित है । सहीं मायने में यदि इस घटना का अवलोकन किया जाए तो यह भाजपा नेता अमलेश झा द्वारा पुलिस को गुमराह किया जा रहा है ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal