ओबीसी कल्याण छात्रावास अविलंब चालू करो:-एआईएसएफ
ओबीसी कल्याण छात्रावास में वर्षो से लटका है ताला शहरों में रहने को भटक रहे हैं छात्र
दरभंगा
आज छात्र संगठन एआईएसएफ के द्वारा +2 राज हाई स्कूल स्थित ओबीसी कल्याण छात्रावास को पुनः चालू करने हेतु संगठन के जिला सचिव शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार यादव को आवेदन सौपकर वार्ता किया गया। वार्ता के दौरान प्रधानाध्यापक ने बताया कि छात्रावास का जिर्णोद्धार होना है। विभाग से इस हेतु वित्त भी आवंटित कर दिया गया है। कुछ महीने में जिर्णोद्धार का काम पूरा होने के उपरांत योग्य छात्रों को रखा जाऐगा। वहीं छात्रों ने कहा कि जिर्णोद्धार की कार्रवाई तेज करवाने और जल्द छात्रावास को चालू करवाने हेतु जिलाधिकारी और कल्याण पदाधिकारी से मिला जाऐगा। अगले सत्र से पूर्व चालू नहीं हुआ तो संगठन आन्दोलन हेतु भी विवश होगा। छात्रावास वर्ष 2017 के मार्च महीने से ही बंद है। तत्काल रह रहे छात्रों को जिर्णोद्धार करवाने के नाम पर खाली करवाया गया था। मगर आज 4 वर्षो में इसका जिर्णोद्धार नहीं हुआ है। जिला सचिव ने कहा कि इतने दिनों से जिर्णोद्धार के नाम पर छात्रावास को खाली रखना प्रसाशनिक विफलता है। छात्रावास को बंद रहने के कारण इसके स्थापना का उद्देश्य भी पूरा नहीं हो रहा है। सैकड़ो बेड की इस छात्रावास को खाली रहने के कारण ओबीसी कोटि के छात्र शहर में महंगा मकान में किराए पर रहने हेतु विवश हैं। इससे सैकड़ों छात्र पढ़ाई से भी वंचित रह जाते है जो चिन्ता जनक है। मौके पर छात्र नेता अरुण कुमार, अमन कुमार, सुधीर कुमार, संतोष कुमार यादव, बबलू कुमार, सुनील कुमार, रोशन कुमार यादव, अजय कुमार यादव, अनिल कुमार आदि उपस्थित थें।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal
