Breaking News

दरभंगा: इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (IJU)के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन(BWJU) दरभंगा की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी दरभंगा को सौंपा गया। अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

रोजगार खो चुके ग्रामीण पत्रकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए सरकार

*राज्य में सभी कार्यरत पत्रकारों को 50 -50 लाख का बीमा करें सरकार*

*विभिन्न माँगो को लेकर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने सौपा ज्ञापन*

दरभंगा: इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (IJU)के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन(BWJU) दरभंगा की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी दरभंगा को सौंपा गया.
यूनियन का शिष्टमंडल लहेरियासराय टावर स्थित महात्मा गांधी स्मारक पर नमन करने के पश्चात दरभंगा जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचा, जहाँ जिलाधिकारी से वार्ता के उपरांत मांग पत्र सौंपा गया. शिष्टमंडल में यूनियन के जिलाध्यक्ष अमरेश्वरी चरण सिन्हा,शशि मोहन “भारद्वाज”,सुभाष चन्द्र सिंह,विशाल भंडारी,दीपक कुमार झा,मो.फिरदौस अली,अनिल कुमार मिश्रा,प्रकाश झा,विनय कुमार ठाकुर,विष्णुकांत चौधरी,राजकुमार गणेशन,सज्जाद अहमद खान,सुनील कुमार मिश्रा,अनिल कुमार सिंह आदि थे.
माँगो में पत्रकारों को कोरोना योद्धा मानने और अन्य कोरोना योद्धा की तरह सभी सुविधा मुहैया करने,राज्य में सभी कार्यरत पत्रकारों को 50 -50 लाख का बीमा करने,सभी अस्पतालों में पत्रकारों एवं उनके परिवारों को निःशुल्क एवं बेहतर सुविधा देने,कोरोनाकाल में मृत पत्रकार के परिवारों को 50 लाख का मुआवजा देने,वैसे प्रबन्धक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई करने जिन्होंने बिना किसी उचित नियमों का पालन किये पत्रकारों की छंटनी की अथवा उन्हें कार्य से हटा दिया,उन छोटे – बड़े समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने जो आर्थिक संकट से जूझ रहे है,समाचार पत्र / चैनल के बंद होने के कारण अपना रोजगार खो चुके ग्रामीण पत्रकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने,पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने आदि मांगे शामिल है.

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …