दरभंगा: होटल एपी पैलेस में मानव अधिकार युवा संगठन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार के अध्यक्षता में आहूत की गई। अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

दरभंगा: होटल एपी पैलेस में मानव अधिकार युवा संगठन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार के अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें संगठन के विस्तार को प्रदेश स्तर पर मजबूती किस तरह प्रदान की जाएगी उसके अनुरूप पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही जिला में संगठन के माध्यम से आम जनता को उनके अधिकारों की जानकारी और साथ ही संगठन के माध्यम से समाज में फैले कुरीति और व्याप्त अत्याचार को किस प्रकार समाप्त किया जाए उस पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए दर्जनों लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, प्रदेश कानूनी सलाहकार उदयलाल देव, प्रदेश महासचिव मोहन ठाकुर, जिला अध्यक्ष ललित यादव ,जिला कानूनी सलाहकार आनंद कुमार, जिला सचिव सुनील कुमार भारती, सदस्य बंटी कुमार भगत, रमेश कुमार, सौरव कुमार परशुराम पुरिया, रवि कुमार ,अंकित कुमार ,सुजीत कुमार ,मनोज मंडल ,रोहित कुमार ,गुड्डू कुमार, शशि कुमार मंडल उपस्थित रहे।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …