Breaking News

  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दरभंगा नगर इकाई के द्वारा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय सुरेंद्र प्रताप सिंह को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। chif एडिटर अजित कुमार सिंह

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दरभंगा नगर इकाई के द्वारा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय सुरेंद्र प्रताप सिंह को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।
मांग पत्र 1. स्नातक प्रथम व द्वितीय खंड के छात्रों के परीक्षा संबंधित उपजे भ्रम पर अभिलंब विश्वविद्यालय अपना पक्ष स्पष्ट करें।*
2. *पीएचडी में जिनका भाईबा नहीं लिया गया है। उनके लिए भाईबा के लिए अतिशीघ्र व्यवस्था किया जाए।*
3. *विधि महाविद्यालय में विधि प्रथम खंड में नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता हेतु नामांकन व अप्लाई हेतु ऑनलाइन व्यवस्था किया जाए।*
4. *स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा संबंधि भ्रम पर विश्वविद्यालय अपना रुख छात्रों के समक्ष स्पष्ट करें।*

*प्रतिनिधिमंडल में जिला संयोजक मणिकांत ठाकुर ने कहा कि स्नातक प्रथम व द्वितीय खंड के साथ के स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर विभिन्न अखबारों में छपी न्यूज़ के बाद परीक्षा को लेकर छात्रों में असमंजस की स्थिति है। क्योंकि कभी अखबार में खबर प्रकाशित होता है परीक्षा नहीं लिया जाएगा कभी न्यूज़ का प्रकाशन होता है परीक्षा लिया जाएगा विश्वविद्यालय का रूख परीक्षा को लेकर स्पष्ट नहीं होने के कारण स्नातक ,स्नातकोत्तर के साथ ही विधि, एमबीए, बीसीए, बीबीए के साथ ही अन्य सभी विषयों के छात्रों ने परीक्षा को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।*

*वही जिला कार्यसमिति सदस्य ब्रजेश्वर कुमार पाठक ने कहा कि पी एच डी के छात्रों का भाईवा अब तक नहीं लिया गया है। जिसको लेकर छात्रों में आक्रोश की भावना उत्पन्न हो रही हैं क्योंकि राज्य में सहायक अध्यापक की नियुक्ति होने वाली हैं शोध के छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर अति शीघ्र उनका भाईवा लिया जाए।*

*वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज मिश्रा ने कहा कि सी एम विधि महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के नामांकन हेतु सारी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाए ताकि विगत वर्षों के जारी विवाद की तरह अन्य कोई विवाद इस बार भी उत्पन्न ना हो सके।*
*वही प्रतिनिधि मंडल के द्वारा श्रीमान कुलपति महोदय से आग्रह किया गया कि छात्र हितों को ध्यान में रखकर अतिशीघ्र फैसला लिया जाए जिसके लिए अभाविप दरभंगा आपका सदा आभारी रहेगा इस प्रतिनिधिमंडल में विश्वविद्यालय संयोजक पिंटू भंडारी, विभाग संयोजक सुमित सिंह ,जिला एस एफ डी प्रमुख श्रीकांत कुमार , सीएम महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष कौशल कुमार, निखिल कुमार, आशीष कुमार ,सुमन कुमार, मुकेश कुमार उपस्थित थे।*

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …