Breaking News

दरभंगा पीजी कॉमर्स विभाग के छात्र-छात्रा आज कुलपति से मिले। एडिटर अजित कुमार सिंह

 

पीजी कॉमर्स विभाग के छात्र-छात्रा आज कुलपति से मिले।

पीजी द्वितीय सेमेस्टर में छात्रो की फीस माफ करे विवि प्रशासन

 

पीजी कॉमर्स विभाग के छात्र-छात्रा आज अपने सवालों को लेकर आज माननीय कुलपति महोदय से मिला और अपनी सवालों को कुलपति महोदय के समक्ष रखे।
मांग में पीजी द्वितीय सेमेस्टर के छात्रो का फीस माफ करने, पीजी 1st सेमेस्टर में सभी प्रमोटेड छात्रो को पास करने, पीजी द्वितीय सेमेस्टर में सभी छात्रो को प्रोन्नत्ति देने सहित अन्य मांगों को लेकर वार्ता हुआ। उन्होंने पीजी 1st सेमेस्टर रिजल्ट पर कुलपति कहा कि हम परीक्षा नियंत्रक से बात कर इस सवाल को देखते है।
वही फीस माफ करने पर कहा कि यह फीस राज भवन के स्तर पर माफ होगा। इस पर हम छात्रो ने असहमति जताया।
वही पीजी द्वितीय सेमेस्टर के छात्रो के प्रोन्नत्ति के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम इस पर भी विचार नही किये है। हम इस ओर कमिटी बानाकर बात सम्पूर्ण मशले पर बात करेंगे। इस मशले पर भी हम छात्रो की सहमति नही बनी।
वार्ता में पीजी कॉमर्स विभाग के छात्र नेता अविनाश कुमार( प्रिंस राज), विशाल चौधरी, निशांत श्रीवास्तव, सबिता कुमारी, शिखा कुमारी शामिल थी। वार्ता के निकलने के बाद छात्र नेताओं ने कहा कि विवि प्रशासन बोलती कुछ है और करती कुछ है। अभी तक पीजी 1st सेमेस्टर के प्रमोटेड छात्रो का रिजल्ट अभी डिपार्टमेंट नही गया है। जिसकव लेकर छात्रो में काफी आक्रोश है।
वही दूसरी ओर अभी पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। लगभग 6 महीना तक लौकडाउन लगा हुआ है। अभी सभी लोगो की स्थिति दयनीय है। और स्थिति में आज विवि प्रशासन छात्रो से मोटी रकम उसलने के चक्कर मे लगी हुई है। जिसे की हम सभी छात्र बर्दास्त नही करेंगे। और विवि प्रशासन समय रहते अगर फीस को माफ नही करती है तो हम सभी छात्र मिलकर आंदोलन करेंगे।
वही छात्र नेताओं ने कहा कि विवि प्रशासन दूसरी 2nd सेमेस्टर प्रोन्नत्ति मामले में पहले छात्रो को प्रोन्नत्ति देने को लेकर बयान देती है। और फिर अपने वादे से मुकर जाती है। जिसके खिलाफ भी छात्रो में काफी आक्रोश है। अगर विवि प्रशासन समय रहते निर्णय नही लेती है तो दोनों सवालों को मिलाकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

प्रिंस राज- जिला अध्यक्ष, आइसा

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …