आयुक्त कार्यालय, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा
(मीडिया कोषांग)
06 अभ्यर्थियों ने शिक्षक निर्वाचन एवं 08 अभ्यर्थियों ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हेतु दिया नाम निर्देशन पत्र*
आज दरभंगा शिक्षक निर्वाचन के लिए 01 एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 02 अभ्यर्थियों द्वारा नाजिर रसीद कटवाया गया।
दरभंगा, आज दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 06 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दिया, जिनमें स्वतंत्र अभ्यर्थी राम बाबू साह, विनोद कुमार सिंह, अनिल कुमार चौधरी, नीलम कुमारी, अरुण कुमार एवं डॉ. मोख्तार अहमद के नाम शामिल हैं।
वहीं
आज स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 08 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दिया, जिनमें कांग्रेस से संजय कुमार मिश्र, राजद से अनिल कुमार झा तथा स्वतंत्र अभ्यर्थी कृष्ण मोहन चौधरी, मुनेश्वर यादव, सिकन्दर राय, विनोद कुमार चौधरी, ब्रह्मदेव यादव एवं मुनीन्द्र प्रसाद यादव के नाम शामिल हैं।
आज तीन अभ्यर्थियों द्वारा नाजिर रसीद कटवाया गया, जिनमें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अरूण कुमार तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए ब्रह्मदेव यादव एवं सिकन्दर पासवान के नाम शामिल हैं।
04 अक्टूबर की तिथि में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक अभ्यर्थी नीलम कुमारी द्वारा नाजिर रसीद कटवाया गया था।
गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र एवं 05-दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 22 अक्टूबर 2020 को मतदान किया जाना है।
उप निदेशक, जन सम्पर्क,
दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal