अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा मिश्रटोला कार्यालय में बैठक किया गया। बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान, महाविद्यालय एवं नगर इकाई गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान पर चर्चा विमर्श किया गया।
बैठक में बिहार प्रांत सह छात्रा प्रमुख पूजा कश्यप ने कहा कि अभाविप का सदस्यता अभियान 10 अक्टूबर तक बढ़ाया गया यह सदस्यता अभियान ऑनलाइन के माध्यम से किया जाएगा उन्होंने बताया अभाविप का महाविद्यालय इकाई एवं प्लस टू विद्यालय में विद्यार्थी परिषद का इकाई बनाया जाएगा।*
*वही जिला संयोजक मणिकांत ठाकुर ने कहा कि अभाविप प्रत्येक साल की तरह इस साल भी जिला अभ्यास वर्ग आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर सघन जागरूकता अभियान चलाया जाऐगा। परिषद के कार्यकर्ता ने नुक्कड़ नाटक एवं जनसंपर्क कर मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करेगा।*
*बैठक में उपस्थित विश्वविद्यालय संयोजक पिंटू भंडारी, विभाग संयोजक सुमित सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज मिश्रा, जिला संयोजक मणिकांत ठाकुर, सुमन कुमार ,बृजेश्वर कुमार पाठक, निशांत कुमार निशू मुख्य रूप से उपस्थित थे।*
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal