Breaking News

आयुक्त कार्यालय, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हेतु कुल 13 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र पाया गया सही अविनाश कुमार की रिपोर्ट

आयुक्त कार्यालय, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हेतु कुल 13 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र पाया गया सही

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हेतु कुल 17 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र पाया गया सही

*दरभंगा स्नातक निर्वाचन हेतु 01 अभ्यर्थी का नाम-निर्देशन पत्र हुआ निरस्त

दरभंगा, 06 अक्टूबर 2020, बिहार विधान परिषद 05-दरभंगा स्नातक एवं 05- शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिये आज सभी अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की संवीक्षा की गयी। जिनमें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सभी 13 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र स्वीकृत किया गया। जिनमें भारतीय जनता पार्टी के सुरेश प्रसाद राय, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)के रामदेव राय, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अरुण कुमार, वहीं स्वतंत्र अभ्यर्थी रवि शंकर भगत, जय शंकर झा, मोहित ठाकुर, दयानिधि प्रसाद राय, राम बाबू साह, विनोद कुमार सिंह, अनिल कुमार चौधरी, नीलम कुमारी एवं डॉ. मुख्तार अहमद शामिल है।
5- दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 18 अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की संवीक्षा की गई जिनमें से 17 अभ्यर्थियों का नाम-निर्देशन पत्र स्वीकृत किया गया, जिनमें जनता दल यूनाइटेड से दिलीप कुमार चौधरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से अंजनी कुमार सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संजय कुमार मिश्र, राष्ट्रीय जनता दल से अनिल कुमार झा एवं स्वतंत्र अभ्यर्थी शंभू कुमार झा, रजनीकांत पाठक, सर्वेश कुमार, अरविंद कुमार सिंह, अंजनी कुमार सिंह, रामनंदन सिंह, प्रमोद कुमार, डॉ. मो. महताब आलम, मो. इमाम उल हक, कृष्ण मोहन चौधरी, मुनेश्वर यादव, सिकंदर राय, विनोद कुमार चौधरी एवं  मुनेंद्र प्रसाद यादव के नाम शामिल हैं, वहीं एक स्वतंत्र अभ्यर्थी ब्रह्मदेव यादव का नाम निर्देशन पत्र में मतदाता सूची की सच्ची प्रतिलिपि संलग्न नहीं करने के कारण यह पता नहीं चल सका कि वे किस विधानसभा के मतदाता हैं, जिसके कारण रद्द कर दिया गया।
गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र एवं 05-दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 22 अक्टूबर 2020 को मतदान किया जाना है।

उप निदेशक, जन सम्पर्क,
दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …