Breaking News

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा नगर इकाई द्वारा नगर कार्य समिति सदस्य उज्जवल आनंद के नेतृत्व में सी.एम. विधि महाविद्यालय में ऑनलाइन अप्लाई व नामांकन को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संवाददाता अजित कुमार सिंह

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा नगर इकाई द्वारा नगर कार्य समिति सदस्य उज्जवल आनंद के नेतृत्व में सी.एम. विधि महाविद्यालय में ऑनलाइन अप्लाई व नामांकन को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर उज्ज्वल आनंद ने कहा कि हम लोगों ने अध्यक्ष छात्र कल्याण से आग्रह किया की जब सभी महाविद्यालय में अब नामांकन प्रक्रिया ऑनलाइन लिया जा रहा है तो सीएम विधि महाविद्यालय में भी पारदर्शिता बरतने हेतु ऑनलाइन नामांकन हेतु सारी व्यवस्था किया ताकि छात्रों को आसानी से अपना नामांकन करने में सुविधा प्रदान हो।

वही इस अवसर पर विश्वविद्यालय संयोजक पिंटू भंडारी ने कहा कि वर्तमान समय में छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण नामांकन वह छात्र हित संबंधित व्यवस्थाओं को ऑनलाइन करने की आवश्यकता है क्योंकि विधि का कोर्स होने के बावजूद इसके नामांकन से संबंधित सारे क्रियाकलापों को ऑफलाइन माध्यम से ही अब तक संचालित किया जाता रहा है जिसके कारण कई बार नामांकन प्रक्रिया पर विवाद उत्पन्न होते रहा है जिससे महाविद्यालय व यहां अध्ययनरत छात्रों के छवि को भी नुकसान पहुंचती है महाविद्यालय व यहां पढ़ने वाले छात्रों के हितों में भी यह आवश्यक है की नामांकन प्रक्रिया को सुलभ बनाया जाए।
वहीं इस अवसर पर जिला संयोजक मणिकांत ठाकुर ने कहा कि काफी लंबे समय से वहां पर छात्रों की मांग थी की एकलौती विधि महाविद्यालय होने के बावजूद भी यहां सुविधा के नाम पर अन्य महाविद्यालय से काफी पिछड़े हुआ है काफी पुरानी मांग सीएम विधि महाविद्यालय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई की रही है की नामांकन के साथ अन्य सभी सुविधा जो अन्य महाविद्यालय में छात्रों को प्राप्त होती है वह यहां अध्ययनरत छात्रों को भी प्राप्त हो, जिसको लेकर हम लोगों ने माननीय कुलपति महोदय के साथ ही अध्यक्ष छात्र कल्याण महोदय को भी अपने बातों से अवगत करवा चुके हैं जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया है।
इस अवसर पर सुमन सिंघानिया उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …